हरियाणा

धार्मिक कार्य हमें जीवन में आत्मिक संतुष्टि का कराते हैं अहसास-राजीव जैन

-मनुष्य व्यस्त जीवन में से थोड़ा समय प्रभु भक्ति में अवश्य लगाए

-इस प्रकार के आयोजन परंपरा, संस्कृति व सभ्यता को देते हैं विशेष संरक्षण

-पूव मीडिया सलाहकार राजीव जैन ने गांव कालूपुर स्थित शिव मंदिर में प्रसाद वितरण कर किया भंडारे का शुभारंभ

सोनीपत, 01 अगस्त। श्रावण मास के अवसर पर सोमवार को गांव कालूपुर स्थित शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल के पूर्व मीडिया सलाहकार ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत करते हुए भगवान शिव की पूजा अर्चना की और मंदिर में शिव परिवार की स्थापना की। इसके बाद भंडारा वितरण स्थल पर पहुंचकर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित कर भंडारे का विधिवत रूप से शुभारंभ किया। श्रद्धालुओं ने भंडारे में बढ़चढक़र अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए प्रसाद ग्रहण किया। 

            मुख्यमंत्री के पूर्व मीडिया सलाहकार राजीव जैन ने कहा कि श्रावण माह देवों के देव महादेव शिव को समर्पित है और श्रावण में प्रसाद वितरण करने व ग्रहण करने का सौभाग्य भाग्यशाली व्यक्ति को ही मिलता है। उन्होंने कहा कि धार्मिक कार्य में जीवन में आत्मिक संतुष्टि प्रदान करते हैं। मनुष्य को अपने व्यस्त जीवन में से थोड़ा समय निकालकर प्रभु भक्ति में अवश्य लगाना चाहिए और अपनी कमाई का कुछ हिस्सा दान-पुण्य में खर्च करना चाहिए। उन्होंने कहा कि भगवान की भक्ति से परम आनंद की प्राप्ति होती है और दान-पुण्य करने से मन और आत्मा को शांति मिलती है। 

           श्री जैन ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन हमारी संस्कृति से जुड़े हुए हैं। इससे हमारी संस्कृति, परंपरा और सभ्यता को बल मिलता है। साथ ही युवा पीढ़ी को संस्कृति से रू-ब-रू होने का अवसर मिलता है। युवा पीढ़ी में सुसंस्कारों की स्थापना होती है। ऐसे आयोजन नियमित रूप से किये जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि आयोजन समिति ने सावन माह में भंडारे का आयोजन करके बहुत ही नेक एवं पुण्य का कार्य किया है, जिसके लिए समिति के पदाधिकारी बधाई के पात्र हैं। 

             इस मौके पर नफे सिंह, दिलबाग, वेद प्रधान, धर्मपाल, कप्तान, बलवान, रोहतास, जितेंद्र, अमित, भीम सिंह, अशोक कुमार, विजेंद्र और काफी संख्या में गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker