बिहार

कुढनी विधानसभा में जनता ने महागठबंधन को दिया करारा जवाब: राम सिंह

बगहा, 8 दिसम्बर। बिहार के कुढनी विधानसभा उप चुनाव में भाजपा की जीत पर बगहा विधायक सह भाजपा जिलाध्यक्ष राम सिंह ने कार्यकर्ताओं को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई वृहस्पतिवार को दी है। विधायक ने कहा कि कुढ़नी विधानसभा जीत कार्यकर्ताओं के मेहनत का नतीजा है। महागठबंधन को जनता ने महाठगबंधन करार देते हुए नीतीश कुमार को करारा जवाब दिया है। बिहार के एक मात्र सीट कुढ़नी विधानसभा का चुनाव काफी रोचक और संघर्षपूर्ण स्थिति में था, जो कि अंतिम दौर में लगभग पैंतीस सौ वोटों से भाजपा जीत गई।

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेन्द्र मिश्र ने इस जीत की प्रथम सूचना देकर कार्यकर्ताओं को बधाई दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker