शादी का झांसा देकर किशोरी को भगाकर ले जाने व दुष्कर्म करने का आरोपित गिरफ्तार
सोनीपत
कुंडली थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर किशोरी को भगाकर ले जाने व उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोपित को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित बंटी निवासी शामली हाल में कुंडली का है। आरोपित को अदालत में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। पुलिस ने किशोरी को पंजाब से बरामद किया था। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
एक व्यक्ति ने गत 22 अक्टूबर 2022 को थाने में शिकायत देकर बताया था कि उसकी नाबालिग बेटी घर से संदिग्ध हालत में लापता हो गई है। अपने स्तर पर उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लग पाया। मामले को लेकर पुलिस को अवगत करवाया। पुलिस ने इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर लिया था। मामले में कार्रवाई करते हुए लड़की को पंजाब से बरामद कर मेडिकल जांच करवाई। पुलिस ने लड़की के अदालत में बयान दर्ज करवाए। पीड़िता ने आरोपित पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।