बिहार
बाल श्रम आयोग के अध्यक्ष बनने पर शिक्षक प्रकोष्ठ ने बधाई दी
सहरसा,31 अक्टूबर। बिहार राज्य बाल श्रम आयोग के अध्यक्ष पद पर राजद नेता डॉ हिमांशु चक्रपाणि के मनोनयन पर कांग्रेस शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव डॉ संजीव कुमार झा ने बधाई देकर कहा की डॉ चक्रपाणि जैसे अनुभवी, जमीनी और सर्वप्रिय नेता को आयोग के अध्यक्ष पद की जिममेदारी मिलने से महागठबंधन के नेता और कार्यकर्ताओं में खुशी है।
बाल श्रम उन्मूलन और विमुक्ति के अभियान को निश्चित रूप से एक नई दिशा मिलेगी। डॉ संजीव झा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और बिहार कांग्रेस अध्यक्ष डॉ मदन मोहन झा के प्रति इस मनोनयन के लिए आभार जताया।