अंतर्राष्ट्रीय

अमेरिकी नागरिक स्नोडेन को रूस ने दी नागरिकता

मोस्को, 27 सितंबर। रूस ने पूर्व अमेरिकी खुफिया एजेंट एडवर्ड स्नोडेन को रूस की नागरिकता प्रदान कर एक तरह से अमेरिका को खुली चुनौती दी है। माना जा रहा है कि रूसी व्लादीमिर पुतिन ने स्नोडेन को राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी (एनएसए) द्वारा गुप्त निगरानी अभियानों की जानकारी देने का इनाम दिया है। रूस ने नौ साल बाद स्नोडेन को रूसी नागरिकता प्रदान की है। 39 वर्षीय स्नोडेन ने गुप्त फाइलों को लीक करने के आरोपों के बीच अमेरिका से भागकर रूस में शरण ली थी।

एडवर्ड ने एनएसए के घरेलू और अंतरराष्ट्रीय निगरानी कार्यों का खुलासा किया था, जहां उन्होंने काम किया। अमेरिका स्नोडेन के खिलाफ मुकदमा चलाने के लिए वापस लाना चाहता था लेकिन वह पिछले नौ साल से रूस में ही था। इस मामले में स्नोडेन और रूसी सरकार का भी बयान नहीं आया है।

जानकारी के अनुसार पुतिन के केवल एक फरमान से 72 विदेशी मूल के व्यक्तियों की सूची में नागरिकता प्रदान करने के लिए स्नोडेन का नाम सामने आया है। इसी के साथ स्नोडेन की पत्नी लिंडसे मिल्स भी नागरिकता के लिए आवेदन करेंगी। रूस ने स्नोडेन को 2020 में स्थायी निवास का अधिकार दिया था, जिससे उनके लिए रूसी नागरिकता प्राप्त करने का मार्ग प्रशस्त हो पाया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker