सोनीपत सारथी जन सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट रज़ि सोनीपत द्वारा विश्व महिला समानता दिवस के उपलक्ष्य में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने हेतु महिला समानता दिवस पर “लड़कियों को प्रोत्साहित करें” विषय पर सेमिनार का आयोजन कन्या महाविद्यालय खरखौदा में आयोजित किया गया। इस अवसर पर डॉ सुमन मंजरी IPS पुलिस महानिरीक्षक हरियाणा सेवानिवृत्त ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की व डॉ योगिता मलिक प्रिंसिपल कन्या महाविद्यालय खरखौदा कार्यक्रम की अध्यक्षता की। विशिष्ट अतिथि के रूप में दिल्ली उच्च न्यायालय के अधिवक्ता अनिल कुमार जैन, सारथी युवा की सहायक युवा समन्वयक कोमल तोमर एवं सशक्त महिला के रूप सुनील कुमारी लोहचब मौजूद रही। इस अवसर कॉलेज की छात्राओं द्वारा भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम गीत, रागनी, कविताओं व भाषण द्वारा महिला समानता का संदेश दिया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि डॉ सुमन मंजरी ने अपने संबोधन में कहा कि महिला और पुरुष में समानता और संतुलन के पूरे विश्व में प्रयास हो रहे है। इस महिला समानता दिवस का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को शिक्षा और रोजगार में समान अवसर प्रदान करना है। जब महिलाएं सशक्त होंगी तो यह अंततः राष्ट्र के विकास की ओर ले जाएगी। वर्तमान में महिलाएं सभी क्षेत्रों में समान योगदान दे रही हैं। सारथी ट्रस्ट के संस्थापक चेयरमैन सतपाल सिंह अहलावत ने कहा कि संविधान में सभी को समानता का अधिकार मिला है। दुनिया भर में महिलाओं की स्थिति को मजबूत करने और उन्हें समाज के हर क्षेत्र में पुरुषों के समान अधिकार व सम्मान दिलाने के उद्देश्य से हर साल 26 अगस्त को महिला समानता दिवस के तौर पर मनाया जाता है। महिला समानता दिवस नारी सशक्तिकरण को बढ़ावा देता है। इस मौके पर महिलाओं को उनके अधिकारों के बारे में जागरूक किया जाता है। अहलावत ने कहा महिला, पुरुष की साथी है, जो कि भगवान द्वारा बराबर मानसिक ताकत व शक्ति के साथ भेंट दी गयी है।अपने जीवन में हम महिलाओं को धन्यवाद देते है।हम सभी मेहनती महिलाओं पर निर्भर हैं – माँ, दादी, साथी, बहनें और दोस्त। दूसरों के लिए किए गए सभी शारीरिक और भावनात्मक श्रम के लिए उन्हें धन्यवाद देने के लिए आज महिला समानता दिवस के रूप में मना रहे है। मंच का सफल संचालन डॉ प्रमिला ने किया। इस अवसर पर डॉ योगिता मलिक, डॉ विजयदीप, राहुल गुलिया, कोमल तोमर के साथ कन्या महाविद्यालय के प्राध्यापकों के साथ सैकड़ो युवा लड़कियों ने कार्यक्रम में मौजूद रही और महिला समानता दिवस का उत्सव मनाया।
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur.
Related Articles
Check Also
Close