हरियाणा
यमुनानगर: यमुना खतरे के निशान से ऊपर, 2 लाख क्यूसिक पानी छोड़ा
यमुनानगर, 11 अगस्त। कैचमेंट एरिया में रात भर से हो रही बारिश के चलते यमुना नदी खतरे के निशान से ऊपर बहने लगी। जिसके चलते गुरुवार को दोपहर तक 2 लाख क्यूसेक पानी यमुना नदी के हथिनी कुंड बैराज से छोड़ा गया है। प्रशासन द्वारा यमुना नदी के लगते निचले गांवों में अलर्ट रहने की चेतावनी दे दी है। गांववासियों को और अपने पशुओं को लेकर यमुना नदी के पास ना जाने की चेतावनी जारी की गई है। यह पानी 72 घंटे में दिल्ली में प्रवेश करेगा। जिसको लेकर सिंचाई विभाग के अधिकारियों द्वारा दिल्ली के सिंचाई विभाग के अधिकारियों को इसकी सूचना दे दी गई है। यहां से छोड़ा गया पानी दिल्ली के निचले स्तर के इलाके में भारी नुकसान पहुंचा सकता है।