बिहार

 जिला भाजपा ने शिक्षा मंत्री के बयान के विरोध में रामायण पाठ किया

सहरसा,17 जनवरी। भारतीय जनता पार्टी सहरसा द्वारा भाजपा जिलाध्यक्ष दिवाकर सिंह के नेतृत्व में महावीर चौक स्थित महावीर मंदिर में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा रामायण पाठ, हनुमान चालिसा का पाठ किया गया। पाठ के माध्यम से भाजपा जिलाध्यक्ष दिवाकर सिंह ने कहा की सत्ताधारी दल राजद जदयू महागठबंधन सरकार के शिक्षा मंत्री चन्द्र शेखर को संदेश दिया कि सनातन धर्म के मानने वाले विश्व में करोड़ों लोगों की भावना को ठेस पहुंचाया गया है। पवित्र ग्रंथ रामायण का अपमान करना बंद करो, शिक्षा मंत्री उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सद्बुद्धि दे। जिससे हिन्दुओं के बीच फुट डालना बंद करे, पवित्र ग्रंथ का अपमान बंद करे,ऐसे गैर जिम्मेदार शिक्षा मंत्री को अविलंब मंत्री मंडल से बर्खास्त करे।

अन्यथा संपूर्ण राज्य में आंदोलन तेज कर,कोर्ट में पवित्र ग्रंथ के अवमानना का मामला दर्ज कर सजा दिलाने का काम भाजपा कार्यकर्ता करेगी। अपमान का बदला लेगी समाज में वैमनस्यता नफरत फैलाने वालों का कोई जगह नहीं है। रामायण पाठ में पूर्व विधायक संजीव कुमार झा, पूर्व विधायक सुरेंद्र यादव, भाजपा जिला उपाध्यक्ष शिव भूषण सिंह, जिला उपाध्यक्ष विनय कुमार झा, प्रदेश सह संयोजक डॉ शशि शेखर झा, बजरंग गुप्ता, जिला मंत्री ने रामायण पाठ में हिस्सा लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker