राष्ट्रीय

सिद्धू मूसेवाला की हत्या के विरोध में कांग्रेस का केजरीवाल आवास पर प्रदर्शन

नई दिल्ली, 30 मई। पंजाब के मशहूर गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के विरोध में रविवार को दिल्ली कांग्रेस ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर प्रदर्शन किया। हत्या के विरोध में पैदल मार्च निकालते हुए कांग्रेस के नेता और पदाधिकारी बड़ी संख्या में मुख्यमंत्री आवास पर पहुंचने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन भारी पुलिस बल ने बैरिकेड लगाकर प्रदर्शनकारियों को रोक लिया और नेतृत्व कर रहे दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौधरी को हिरासत में ले लिया।

दिल्ली कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष चौधरी अनिल कुमार ने कहा कि घटना की जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पंजाब में 424 लोगों की सुरक्षा क्यों हटा दी गई? जिसके बाद सिद्दू मूसेवाला की गोली से भूनकर हत्या कर दी गई। किसके कहने पर यह सुरक्षा हटाई गई और कौन इसके लिए जिम्मेदार है, जिन लोगों की सुरक्षा हटाई गई है सभी पंजाब के जिम्मेदार लोग हैं। पंजाब के उत्थान में उनका बड़ा योगदान है। इन सभी ने पंजाब के भटके हुए लोगों को वापसी की राह दिखाई है। पंजाब सरकार अपराधियों के लिए रास्ता खोल रही है। केजरीवाल पंजाब के खास लोगों को आम बनाने के नाम पर उनकी सुरक्षा हटा रहे हैं। घटना की जांच होनी चाहिए और आरोपितों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी हो।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि जब से पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत मान बने हैं तभी से लगातार खालिस्तान बनाने की मांग हो रही है, जोकि देश और पंजाब के लोगों के लिए घातक है। पंजाब में मान सरकार को बर्खास्त करना चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker