राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपनी सिक्किम यात्रा पूरी कर दिल्ली रवाना

गंगटोक, 05 नवंबर । भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सिक्किम की अपनी दो दिवसीय यात्रा समाप्त करके दिल्ली के लिए रवाना हो गईं। अपनी दो दिवसीय यात्रा के अंतिम दिन आज राष्ट्रपति ने दक्षिण सिक्किम के नामची में सिद्धेश्वर धाम का दौरा किया।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कल सिक्किम पहुंचीं थीं। राजधानी गंगटोक में उनके सम्मान में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आज सुबह राष्ट्रपति हेलीकॉप्टर से दक्षिण सिक्किम के नामची में सिद्धेश्वर धाम पहुंचीं। नामची हेलीपैड पर राज्यपाल गंगा प्रसाद, मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग, मंत्रियों और वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।

राष्ट्रपति ने सिद्धेश्वर धाम का दौरा किया, जहां शिव मंदिर में पुजारियों द्वारा ’रुद्राभिषेक पूजा’ की गई। इसके बाद राष्ट्रपति ने कौशल विकास विभाग के तहत स्वयं सहायता समूहों द्वारा स्थापित स्टालों का दौरा किया। राष्ट्रपति ने स्वयं सहायता समूहों के 26 सदस्यों और सिक्किम की महिला उद्यमियों से बातचीत भी की।

इसके बाद वह दिल्ली के लिए रवाना हो गईं। इस मौके पर नामची हेलीपैड पर राज्यपाल गंगा प्रसाद, मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग, उनकी पत्नी श्रीमती कृष्ण राई, मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

उल्लेखनीय है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का पदभार ग्रहण करने के बाद सिक्किम का यह पहला दौरा था। इस दौरान उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की कई परियोजनाओं का उद्घाटन किया। उन्होंने राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, जिला अस्पताल और अन्य संस्थानों की आधारशिला भी रखी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker