उत्तर प्रदेश

 मोदी के नेतृत्व में भारत का यश पूरी दुनिया में बढ़ा : नरेंद्र कश्यप

प्रयागराज, 28 अक्टूबर । भारतीय जनता पार्टी काशी क्षेत्र पिछड़ा वर्ग मोर्चा का क्षेत्रीय प्रशिक्षण वर्ग जिला पंचायत सभागार में हुआ। उत्तर प्रदेश के राज्य मंत्री एवं भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र कश्यप ने प्रथम सत्र में भाजपा की कार्य पद्धति और व्यक्तित्व के विकास पर प्रकाश डाला। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरी दुनिया में भारत का यश बढ़ा है।

उन्होंने कहा कि भारत की मजबूती के लिए भाजपा की मजबूती जरूरी है और भाजपा की मजबूती के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं का व्यक्तित्व का विकास होना अत्यंत जरूरी है। क्योंकि व्यक्तित्व के आधार पर हम बड़े से बड़े पदों पर बैठकर राष्ट्र और समाज के विकास के लिए कार्य कर सकते हैं। कहा कि आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के व्यक्तित्व का विकास इस कदर बढ़ा है कि सारी दुनिया उनके मजबूत नेतृत्व का लोहा मान रही है। क्योंकि हमारी कार्य पद्धति ही भाजपा को संचालित करती है।

द्वितीय सत्र में विधायक गुरु प्रसाद मौर्या ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज संगठन और सरकार में पिछड़ा वर्ग के समाज को लोगों को सर्वाधिक सम्मान दिया जा रहा है। केंद्र में प्रदेश की हर योजना में उनको सर्वाधिक लाभ प्राप्त हो रहा है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग का गठन कर पिछड़ा वर्ग के सम्मान को बढ़ाने का कार्य किया है। जिनके कारण आज उनका अधिकार पूर्ण रूप से सुरक्षित है।

तृतीय सत्र में कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने कहा कि भाजपा का इतिहास संघर्षों से भरा पड़ा हुआ है और आज अपने संघर्ष के बल पर दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बनी हुई है। कहा कि भारतीय जनता पार्टी कभी भी अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया और अपने विचार और सिद्धांतों के बल पर डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय और अन्य महापुरुषों के सपनों को साकार कर रही है।

अंतिम सत्र में सांसद रीता बहुगुणा जोशी ने सोशल मीडिया की भूमिका एवं पिछड़ा वर्ग के क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्विनी पटेल ने सामाजिक समरसता मीडिया पर कहा कि भारतीय जनता पार्टी पूज्य महात्मा गांधी एवं डॉ भीमराव अंबेडकर के पदचिन्हों पर चलकर सबका साथ सबका विकास और सब के विश्वास के मूल मंत्र को धारण कर सामाजिक समरसता से पूर्ण भारत का निर्माण कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा का जन्म त्याग की पृष्ठभूमि पर हुआ है। इसलिए सत्ता हमारे लिए मात्र साधन है और साधना भारत और भारत की संस्कृति है। कहा कि आज का युग मीडिया एवं सोशल मीडिया का है जिसकी क्रांति भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने फैलाई और इस सरकार बनाने में सबसे बड़ा योगदान सोशल मीडिया के कार्यकर्ताओं का है।

मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने बताया कि कार्यशाला में प्रयागराज महानगर, भदोही, गंगापार, यमुनापार, कौशाम्बी, प्रतापगढ़, वाराणसी, प्रतापगढ़, मिर्जापुर एवं अन्य सभी 16 जिलों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। संचालन मोर्चा के क्षेत्रीय महामंत्री संजय गुप्ता ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker