दयान्नद अहलावत बने सर्वसम्मति से संत गुरू रविदास समिति के प्रधान
नवनियुक्त प्रधान दयान्नद अहलावत का स्वागत करते हुए।
गन्नौर। संत गुरू रविदास सेवा समिति गन्नौर की बैठक हुई। जिसमें सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें दयान्नद अहलावत को सर्वसम्मति से प्रधान नियुक्त किया गया। इसके अलावा महेन्द्र को उपप्रधान जितेन्द्र तूर को महासचिव, रामदिया रंगा को खजांची नियुक्त किया गया। नवनियुक्त कार्यकारिणी का समाज के लोगों ने स्वागत किया। नए प्रधान दयान्नद अहलावत ने कहा कि समिति द्वारा उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है वे उसका ईमानदारी से निवर्हन करेंगे और समिति के उत्थान के लिए कार्य करेंगे। प्रधान दयान्नद अहलावत ने रविदास मंदिर में 51 हजार रूपयें की राशि दान दी। समिति के सदस्यों ने कहा कि उनकी नियुक्ति से समिति को मजबूती मिलेगी। ज्ञात रहे कि दयान्नद अहलावत ने गन्नौर पंजाब नेशनल बैंक गन्नौर में अपनी कई साल सेवाएं दी। इस मौके पर सतीश, नवरत्न, पंकज आदि मौजूद थे।