हरियाणा

पर्यावरण संरक्षण के लिए हमें प्रकृति के रहना होगा नजदीक-दीपक राणा


– हरियाणा ब्रेवरीज लिमिटिड में किया गया पौधारोपण अभियान का आयोजन
सोनीपत, 05 जून। हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड सोनीपत की तरफ से हरियाणा ब्रेवरीज लिमिटिड, मुरथल में विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में पौधारोपण अभियान चलाया गया। जिसका विषय केवल एक पृथ्वी रहा। इस मौके पर हरियाणा राज्य प्रदूषण बोर्ड से दीपक राणा ने पौधारोपण करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए हमें प्रकृति के नजदीक रहना होगा ताकि हमारा पेड़-पौधों के साथ में लगाव बने।
श्री राणा ने कहा कि हमने बैलगाड़ी से जहाज तक का सफर तय किया है, लेकिन इस बीच क्या खोया है, उस पर भी गहराई से चिंतन करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि हमें स्वयं के साथ-साथ अपने बच्चों को भी मिट्टी व पेड़-पौधों के साथ जोडऩा जरूरी है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रत्येक व्यक्ति का योगदान जरूरी है। हमें रोजमर्रा की दिनचर्या के दौरान पानी की बर्बादी रोकनी होगी।
उन्होंने कहा कि पेड़-पौधे, नदी-झरनों सहित कण-कण में भगवान विद्यमान है, ऐसे में हमें प्रकृति का संरक्षण करना चाहिए। उन्होंने कहा कि पेड़ संत प्रवृति के होते हैं, जो जितना इंसान लेते हैं, इससे कहीं अधिक वापस इंसान को लौटाते हैं। उन्होंने कहा कि हमारे चारों तरफ का आवरण ही पर्यावरण है। पर्यावरण संरक्षण के लिए हमें अपनी भौतिक वस्तुओं की जरूरतों को कम करना होगा।
उन्होंने कहा कि हरियाणा ब्रेवरीज लिमिटिड द्वारा 10 जून तक पर्यावरण सप्ताह मनाया जा रहा है जो अपने आप में पर्यावरण संरक्षण के प्रति सराहनीय कदम है, जिसके तहत अनेक जगहों पर पौधारोपण किया जा रहा है। इस अभियान के तहत राजकीय कन्या वरिष्ठï माध्यमिक विद्याल मुरथल अड्डा में पर्यावरण संरक्षण को लेकर ड्राईंग, निंबध तथा श्लोगन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसके अलावा लोगों को पर्यावरण संरक्षण व पौधारोपण के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इस मौके पर हरियाणा ब्रेवरीज लिमिटिड के अनेक कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker