उत्तर प्रदेश

शिव बारात निकालकर ऐतिहासिक रामलीला का शुभारंभ हुआ

औरैया, 21 सितंबर। जनपद के कस्बा कुदरकोट में सैकड़ों वर्ष पुरानी ऐतिहासिक रामलीला का आयोजन शिव बारात निकालकर बुधवार से शुरू किया गया। शिव बारात निकलने के बाद 16 दिवसीय रामलीला का आरंभ किया गया, जिसमें असत्य पर सत्य की जीत का पर्व विजय दशमी पर होने वाले रामलीला महोत्सव की तैयारियां भी तेज हो गयी।

बदले मौसम व बारिश में भी आयोजकों ने भगवान शंकर की बारात बड़े ही हर्षोल्लास के साथ निकाली। गाजे-बाजे के साथ रामलीला मैदान से कुदरकोट चौराहा होते हुए एरवाकटरा मार्ग, अलोपा देवी मंदिर होते हुए वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ शिव बारात समाप्त हुई।

इस मौके पर रामलीला के अध्यक्ष आशाराम तिवारी अरविंद कश्यप, अनिल स्टूडियो, शिवम बाथम, सोनू प्रजापति, चंदन तिवारी, सोनू मिश्रा आदि मौजूद रहें।

रामलीला महोत्सव के अध्यक्ष आशाराम तिवारी, अनिल स्टूडियो, शिवम बाथम ने संयुक्त रूप से बताया कि आयोजन को सफल बनाने के लिए समिति द्वारा पुलिस प्रशासन, स्वयंसेवी सगठनों के अलावा नगर वासियों का सहयोग लिया जा रहा है। महोत्सव में जहां रावण का अट्हास गूंजेगा, वही राम अशांत और सरल स्वभाव सभी को मोहित करेगा।

महोत्सव के पदाधिकारी अरविंद कश्यप ने बताया कि महोत्सव 21 सितंबर बुधवार से शंकर बारात से प्रारंभ होकर प्रतिदिन रात्रि 8 बजे से 12 बजे तक चलेगा। 22 सितंबर को नारद मोह से लेकर लंका दहन, रामेश्वर स्थापना तक लीलाओं का प्रदर्शन होगा। 27 सितंबर को परशुराम-लक्ष्मण संवाद का आयोजन होगा। 5 अक्टूबर को विजयदशमी पर्व पर राम-रावण का युद्ध खुले मैदान में होगा। वही लीला का समापन 6 अक्टूबर को राम राज्याभिषेक के साथ होगा। इस मौके पर सोनू प्रजापति, चंदन तिवारी, सोनू मिश्रा आदि मौजूद रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker