संगठन को मजबूत बनाने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं को दिए मूल मंत्र
जिलाध्यक्ष पदम सिंह दहिया व हलकाध्यक्ष अनिल त्यागी बैठक को संबोधित करते हुए।
गन्नौर। जननायक जनता पाटी(जेजेपी) के जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक पदम दहिया ने रविवार को गन्नौर में गन्नौर हलके के पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने के लिए फील्ड से लेकर सोशल प्लेटफार्म तक पार्टी की सक्रियता बढ़ाने के मूल मंत्र कार्यकर्ताओं को दिए। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं को पार्टी द्वारा जारी कलैण्डर भी वितरीत किए।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए सभी कार्यकर्ता फील्ड में उतरकर घर-घर जाकर लोगों को पार्टी की नीतियों के प्रति जागरूक करें और नए साथियों को पार्टी के साथ जोडनÞे का कार्य करें। उन्होंने कहा कि चौ. देवीलाल ने जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को जाना और गरीब किसान, कमेरे समेत तमाम वर्गों के हित में विभिन्न जन कल्याणकारी नीतियां लागू की। हलकाध्यक्ष अनिल त्यागी ने कहा कि जननायक चौधरी देवीलाल के दिखाए रास्ते पर चलते हुए आज उप-मुख्यमंत्री प्रदेश के हर वर्ग के उत्थान के लिए कार्य कर रहे हैं ताकि समानता की भावना से सभी वर्ग को लोगों को साथ लेकर आगे प्रदेश विकास के रास्ते पर आगे बढ़ा जा सके। बैठक में प्रदेश कार्यकारणी सदस्य भानेराम, हलका अध्यक्ष अनिल त्यागी, धर्मबीर धनखड़, पूर्व पार्षद सुुनील लंबू, पार्षद नरेश वर्मा सहित अनेक पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।