राष्ट्रीय

मार्च 2024 तक एक लाख स्थानों तक संघ का कार्य पहुंचाने का लक्ष्य : सुनील आम्बेकर

प्रयागराज, 15 अक्टूबर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक उप्र के प्रयागराज जिले में वात्सल्य परिसर स्थित गौहनिया में 16 अक्टूबर को प्रारंभ होगी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आम्बेकर ने शनिवार को प्रेस वार्ता कर बताया कि बैठक सामाजिक समरसता, जनसंख्या असंतुलन, महिला सशक्तिकरण और मातृभाषा में शिक्षा जैसे विषयों पर चर्चा होगी।

सुनील आम्बेकर ने बताया कि मार्च 2024 तक एक लाख स्थानों पर संघ का प्रत्यक्ष कार्य यानी शाखा खड़ी करने का लक्ष्य है। अभी 55 हजार स्थानों पर समिति शाखा लग रही है। उन्होंने कहा कि संघ का शताब्दी वर्ष आ रहा है। उसके निमित्त भी बैठक में कुछ योजना बनेगी।

उन्होंने बताया कि जो योजना अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक में बनती है, उसकी समीक्षा कार्यकारी मंडल की बैठक में होती है। इसके अलावा समसामयिक विषयों पर भी चर्चा होगी।

पहली बार नवंबर में लगेगा तृतीय वर्ष

सुनील आम्बेकर ने बताया कि कोरोना काल में दो साल संघ शिक्षा वर्ग तृतीय वर्ष नहीं लगा था। इसलिए बहुत से कार्यकर्ता प्रशिक्षण से वंचित रह गए थे। इस बार 14 नवंबर से आठ दिसंबर तक संघ शिक्षा वर्ग तृतीय वर्ष नागपुर में लगाया जा रहा है। इसमें देशभर के सभी प्रांतों के करीब 750 शिक्षार्थी सहभाग करेंगे। प्रेस वार्ता के समय राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय सह प्रचार प्रमुख नरेंद्र ठाकुर, आलोक, पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के क्षेत्र प्रचार प्रमुख नरेंद्र सिंह, सह क्षेत्र प्रचार प्रमुख मनोज कांत और काशी प्रांत के प्रांत प्रचार प्रमुख मुरार त्रिपाठी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker