उत्तर प्रदेश

अटल जी भारतीय राजनीति के अजातशत्रु थे: सुनील बंसल

लखनऊ, 16 अगस्त। भारतीय जनता पार्टी ने भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल ने पार्टी के राज्य मुख्यालय लखनऊ पर देश के पूर्व प्रधानमंत्री, श्रद्धेय अटल जी के चित्र पर पुष्पार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित कर पुण्य स्मरण किया। पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भी श्रद्धेय अटल जी को पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।

भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल ने कहा कि अटल जी भारतीय राजनीति के अजातशत्रु थे। अटल जी ने प्रधानमंत्री के रूप में विश्व की परवाह किये बगैर पांच परमाणु परीक्षण एक साथ कराकर भारत को परमाणु संपन्न राष्ट्र बनाते हुए विश्व के शक्तिशाली राष्ट्रों की पंक्ति में मजबूती से खड़ा किया। अटल जी का मानना था कि विज्ञान से ही विकास की राह तय की जा सकती इसके लिए इन्होंने “जय जवान-जय किसान” के नारे को आगे बढ़ाते हुए “जय जवान-जय किसान-जय विज्ञान” का नारा दिया। उस नारे को स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘‘जय अनुसंधान‘‘ जोड़कर श्रद्धेय अटल जी के संकल्पों और सपनों के साथ देश को सामरिक महाशक्ति बनाने की प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने का संकल्प लिया है।

सुनील बंसल ने कहा कि अटल जी ने भारत को नई ऊँचाईयों पर पहुंचाने में अपनी अभूतपूर्व भूमिका का निर्वाहन करते हुए विश्व में भारत का मान बढ़ाने का काम किया।

अटज जी ने भारत के चारों कोनों को सड़क मार्ग से जोड़ने के लिए स्वर्णिम चतुर्भुज परियोजना के माध्यम से भारत को विकास की नई ऊंचाईयों तक पहुंचाया। कालजयी अटल जी का पूरा जीवन राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित रहा जो पार्टी के एक-एक कार्यकर्ता को सदैव प्रेरणा देता रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker