गांव सेवली में शिवलिंग पर जलाभिषेक कर लंगर में भक्तों को प्रसाद वितरित किया
सोनीपत, 25 जुलाई। राई विधायक व भाजपा प्रदेश महामंत्री मोहन लाल बडौली ने गांव सेवली के प्राचीन शिव मंदिर में आयोजित होने वाले मेले का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायता लिया। उन्होंने इस दौरान शिवलिंग पर जलाभिषेक किया तथा लंगर में भक्तों को प्रसाद वितरित किया व स्वयं भी प्रसाद ग्रहण करा।
विधायक मोहनलाल बडौली ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि सेवली गांव में महादेव अपने दिव्य स्वरूप ज्योतिर्लिंग के रुप में विराजमान हैं। उन्होंने बताया कि सेवली गांव नाम प्राचीन काल में सेवलगढ रियासत था। यहां यह प्राचीन मंदीर भी किसी व्यापारी ने गांव वालों की मदद से बनवाया था, तभी से यहां पर शिवरात्री के दिन मेले का आयोजन किया जाता है। उन्होंने बताया कि वर्ष में दो बार शिवरात्रि पर्व पर यहां विशेष मेला लगता है, जिसमें अलग अलग राज्य से लोग दर्शन करने पहुंचते हैं यहां मांगी गई प्रत्येक मनोकामना पूर्ण होती हैं ऐसा भक्तों का मानना है। भगवान उनकी मनोकामना को शीघ्र पूर्ण करते हैं इसलिए इन्हें तुरंतपुर्ण महादेव भी कहते है।
विधायक ने सभी गांव के पहलवान व ग्रामीणों को इस मेले में पहुंचने का आग्रह भी किया। इस दौरान प्राचीन मंदिर में हवन यज्ञ का भी आयोजन किया गया। तत्पश्चात उन्होंने मेले के लिए जन सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने मेेले में किसी भी भक्तगण को किसी भी प्रकार की असुविधा ना हो कमेटी सदस्यों को यह भी सुनिश्चित करने के लिए कहा। इस दौरान उन्होंने अपनी नेक कमाई से चंदे के रूप में पांच हजार रूपये की राशि भी दी। इस दौरान उनके साथ कमेटी के सदस्य सतबीर, राकेश, ओम प्रकाश, मेहर सिंह व मंदिर के पुजारी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
शिव मंदिर के पुजारी बाबा मोहन दास ने बताया कि यह मंदिर लगभग 550 वर्ष पुराना है। इसकी चिनाई छोटी छोटी लकोरी ईंट से चुना तथा पत्थरो की सहायता से हुई है इसकी दिवारे लगभग 4 फुट चौड़ी है। इसके दस स्तंभ दसों दिशाओं को समर्पित है तथा इसका आकार अष्ट भुजा है जो अष्ट सिद्धियों को समर्पित है। अत: यहां पर प्रार्थना करने वाले भक्तों को प्रभु सर्व प्रकार से पुर्ण करते है। उन्होंने बताया कि ग्रामीणा द्वारा प्रत्येक वर्ष यहां समस्त सेवली गांव के ग्रामीणों द्वारा मेले का आयोजन किया जाता है जिसका मुख्य उद्देश्य लोगों में भगवान शिव के प्रति भक्ति-भावना, लोक कल्याण हो व सनातन धर्म की नींव मजबूत करना है। उन्होंने बताया कि इस दौरान इनामी दंगल का भी आयोजन किया जाएगा तथा जो भी पहलवान कुश्ती में जीतेंगे उनका मान सम्मान बढ़ाने के लिए उनको उचित इनाम भी दिया जाएगा।