हरियाणा

प्रयास इंटरनेशनल स्कूल में करवा के रंग नारी के संग धूमधाम से मनाया गया                              

                                                         
निदेशक डॉक्टर सुनीरा जैन व रुचिका बत्रा मुख्यातिथि डा. मीनाक्षी का बुका देकर स्वागत करते हुए।


गन्नौर। जीटी रोड़ स्थित प्रयास इंटरनेशनल स्कूल में करवा के रंग नारी संग धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर महिलाओं ने खूब इंज्वॉय किया व कार्यक्रम करवाने के लिए स्कूल प्रबंधन की जमकर तारीफ की। कार्यक्रम में महिलाओं ने रैंप वॉक, डांस मस्ती, क्वेश्चन आंसर राउंड, सरप्राइज गेम, लकी ड्रा के अलावा कई तरह की फन एक्टीविटीज करवाई गई। एक ही जगह ट्रेडिशनल ड्रेसअप में फैशन के कई रंग नजर आए। इस तरह करवाचौथ का त्योहार फुल मस्ती के साथ सेलिब्रेट किया और खूब मजा आया। इस सेलिब्रिशेन में सभी ने खूब एंज्वॉय किया और अपने कल्चर की झलक पेश की। मौका था प्रयास इंटरनेशनल स्कूल में करवा के रंग नारी के संग उत्सव बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि के तौर पर डा. मीनाक्षी ढींगरा ने शिरकत की। उनका स्कूल डायरेक्टर डा. सुनीरा जैन व रुचिका बत्रा ने बुके देकर स्वागत किया। इससे पहले शुभारंभ स्कूल एमडी डा. संजय जैन व अमित बत्रा ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद महिलाओं ने रंगारंग प्रस्तुति देकर अपना जलवा बिखेरा। कार्यक्रम में हरियाणवी कलाकार सुशील मस्ताना के गानों पर महिलाओं व स्कूल स्टाफ ने जमकर डांस किया। मिस्टीन इंडिया वंशिका ने हरियाणवी गीत पर सुंदर प्रस्तुति दी। प्रतियोगिता में रजनी, सुषमा, सपना वर्मा ने बाजी मारी, विजेताओं को गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य कृष्ण मलिक, नीता लूथरा, डा. जोगेंद्र धनखड़, डा. अभिलाषा, भूषण भाटिया, शालिनी जैन, शिक्षा भारद्वाज, सारिका जैन, नेहा त्यागी, शालू वाधवा, चारू चांदना आदि मौजूद रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker