हरियाणा

अखिल भारतीय वाल्मीकि महापंचायत के प्रदेश कोर्डिनेटर बने रामदास कुराड़

नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र देते हुए संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेन्द्र। 

गन्नौर। अखिल भारतीय वाल्मीकि महापंचायत परिवार के संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेन्द्र ने प्रदेश में संगठन और समाज को जोडऩे के लिए अभियान चलाया। वे लल्हेड़ी रोड स्थित वाल्मीकि आध्यात्मिक आश्रम में पहुंचे और समाज के लोगों से मुलाकात की। हरियाणा,पंजाब ,राजस्थान के प्रभारी रमेश पासवान, नेशनल चेयरमैन लीगल सैल एडवोकेट गुरमुख सिंह ,दिल्ली प्रदेश महासचिव मास्टर रघुवीर सिंह, दिल्ली प्रदेश सचिव भगवान सारसर आदि का समाज के लोगों ने स्वागत किया।  इस मौके पर कृष्ण बिडलान को युवा नेशनल कोर्डिनेटर,  राम दास कुराड़ को हरियाणा प्रदेश युवा कोर्डिनेटर बनाया गया, नवनियुक्त पदाधिकारियों को राष्ट्रीय संत परमपूज्य रवि शाह ने नियुक्ति पत्र सौंप कर  को मजबूती प्रदान करने का आशीर्वाद प्रदान किया। नवनियुक्त प्रदेश कोर्डिनेटर रामदास कुराड़ वे कहा कि वे संगठन की मजबूती के लिए बेहतर कार्य कर संगठन से युवाओं को जोडऩे का काम करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker