बिहार

समारोहपूर्वक मनाया गया श्रीठाकुर अनुकूलचंद्रजी की 135वीं जयंती

अररिया, 16 सितम्बर। जिले में फारबिसगंज आटीआई स्थित मंदिर सह सत्संग केंद्र में शुक्रवार को परमप्रेममय श्रीठाकुर अनुकूलचंद्रजी की 135वीं जयंती धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह सामूहिक प्रार्थना से हुई उसके बाद विभिन्न धर्म ग्रंथों के पाठ के बाद सत्संग एवं संकीर्तन का आयोजन किया गया। जिसमें भानु दा, कौशल राजा भगत,आयुष झा, सोनी देवी, कल्पना विश्वास द्वारा एक से एक भजन प्रस्तुत किए गए।

भानु दा द्वारा गाए गए कीर्तन आया आया रे सत्दर्श मस्त भुवन मे, जय राधे राधे कीर्तन गाके संसार सारा झुमेला ने पूरे परिवेश को भक्तिमय बना दिया।उपस्थित सभी इस कीर्तन मे नाचते गाते अपने प्रभु का गुणगान करते नजर आये।

उसके बाद वरिष्ठ याजक कर्मी बीरेंद्र प्रसाद मंडल, पुनीत अग्रवाल एवं प्रकाश सिंह दा द्वारा श्रीश्रीठाकुरजी के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला गया। वीरेंद्र दा ठाकुर जी की बाल्य लीलाओं का वर्णन किया। उन्होंने बताया कि ठाकुरजी इस कलयुग में लोगों का दुख दूर कर उन्हें प्रेम का सन्देश देने अवतार ग्रहण किये हैं।

प्रकाश सिंह दा ने बताया की जो खुद के आचरण द्वारा सबों को सतपथ पर चलने का मार्ग दिखाते हैं वही सद्गुरु होते हैं इसलिए हमें हमेशा सत्य के पथ पर चलना चाहिए और हमें देख कर हजारों हजार लोग सत्य के पथ पर चलेंगे , उन्होंने बताया कि कर्म ही धर्म है, और धर्म एक है ओर उसका कोई प्रकार नहीं।

संध्या समीर कुमार दे,विजयकांत झा, शिवदेव झा, कपिल केसरी, अजय सिंह, रीता सिंह इत्यादि आयोजकों की आयोजना में भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया जिसमें रुपेश रमन झा, राजा भगत इत्यादि गायकों द्वारा कई कीर्तन भजन प्रस्तुत किये गए। अंत में उपस्थित सैकड़ो लोगों ने महाभोग खीर,खिचड़ी एवं चटनी का प्रसाद ग्रहण किया।

कार्यक्रम को लेकर पूरे मंदिर परिसर को फूल मालाओं एवं आलोक मालाओं से सजाया गया था। मौक़े पर समीर कुमार दे,भानु सिंह, हीरा लाल दास, शिवदेव झा,वीरेंद्र मंडल ,राजाराम राय,हरेंद्र सिन्हा,राजेंद्र मंडल,कपिल केसरी, अजय कुमार सिंह, शिव कुमार अग्रवाल,श्यामसुंदर ठाकुर,रविन्द्र शर्मा, विकाश कुमार , प्रकाश सिंह ,विजय भगत,ओमप्रकाश साह,आयुष झा, बैद्यनाथ राय,राजा भगत,अचीतानंद भगत, रणजीत कुमार, महेश साह,संतोष बर्मन,पूजा देवी ,पुनम देबी,कल्पना देबी, सोनी देबी,रीता सिंह ,अनीता देवी, सरिता देवी गौरी सिन्हा सहित कई भक्त उपस्थित थे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker