हरियाणा
हिन्दू स्कूल में धूमधाम से मनाया हरियाली तीज का पर्व
छात्राएं मेहंदी लगाने के बाद मेहंदी दिखाते हुए।
गन्नौर। हिन्दू वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गढ़ी केसरी में हरियाली तीज का पर्व धूमधाम से मनाया गया। छात्राओं ने आपस में मेंहंदी लगाई और पकवान बनाए। इसके बाद शिक्षकों के साथ मिलकर ाूले। स्कूल के प्रधानाचार्य कृष्ण आंतिल ने छात्रों को तीज के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि तीज के पर्व को सभी आपस में मिलकर मनाते है। यह पर्व आपसी भाईचारे का पर्व है। स्कूल निदेशिका नीलम आंतिल ने बताया कि स्कूल में छात्रों को पर्व के बारे में जागरूक करने के लिए हर पर्व पर कार्यक्रम आयोजित किए जाते है। इस मौके पर शिक्षक संदीप मोर ने भी तीज के बारे में बताया।