राष्ट्रीय

द्रौपदी मुर्मू की जीत निश्चित, चुनाव महज औपचारिकता: प्रेम सिंह तमांग

गंगटोक, 18 जुलाई । सिक्किम विधानसभा में सोमवार को सुबह 10 बजे से राष्ट्रपति चुनाव 2022 के लिए मतदान शुरू हुआ। मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग सहित सत्तारूढ़ एसकेएम पार्टी के मंत्रियों और विधायकों, भाजपा और एसडीएफ पार्टी के विधायक विधानसभा पहुंचे और मतदान किया।

मतदान के बाद पत्रकारों से बात करते हुए मुख्यमंत्री तमांग ने कहा कि एसकेएम पार्टी और भाजपा के सभी विधायकों ने एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को वोट दिया है। उन्होंने राष्ट्रपति पद के लिए एक आदिवासी महिला उम्मीदवार मिलने पर खुशी जाहिर की और इसके लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को धन्यवाद दिया।

मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार मुर्मू को बधाई देते हुए कहा कि उनकी जीत निश्चित है और यह चुनाव महज औपचारिकता है। सवालों के जवाब में उन्होंने स्पष्ट किया कि द्रौपदी मुर्मू चुनाव की व्यस्तता और मानसून के कारण उत्पन्न समस्याओं के चलते सिक्किम नहीं आ सकीं। उन्होंने सिलीगुडी में सिक्किम के विधायकों के साथ मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने बताया कि राष्ट्रपति चुने जाने के बाद उन्होंने सिक्किम आने का वादा किया है। मुख्यमंत्री तमांग ने कहा कि सिक्किम के विकास के लिए भारत सरकार का भरपूर सहयोग मिल रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker