किसानों को आहुलाना गांव में शिविर लगाकर किया प्राकृतिक खेती करने के प्रति जागरूक
किसानों को शिविर में जानकारी देते कृषि अधिकारी डा. आन्नद श्योराण।
गन्नौर। कृषि विभाग द्वारा गांव आहुलाना में प्रशिक्षण शिविर लगाया गया। शिविर में खंड कृषि अधिकारी डा. आन्नद श्योराण ने किसानों को प्राकृतिक खेती के बारे में जागरूक किया। उन्होंने बताया कि आने वाला समय प्राकृतिक खेती का है। रासायनिक खाद व दवाईयों के बढ़ते हुए प्रयोग से बढ़ रही बीमारियों से बचने के लिए किसानों को प्राकृतिक खेती को अपनाना चाहिए।, चाहे वह छोटे स्तर पर अपने घर के प्रयोग के लिए ही क्यों न हो। कृषि विकास अधिकारी डा. विनय कांत ने रबी की फसलों में आने वाली समस्याओं के समाधान के बारे में किसानों को अवगत करवाया व किसानों के सवालों के जवाब दिए। उन्होंने गेंहू फसल में आने वाले रोग व अन्य महत्वपूर्ण जानकारी किसानों को दी। उद्यान विकास अधिकारी डा. सुनील ने किसानों को सब्जियों व बागवानी फसलों व विभाग में चल रही योजनाओं के बारे में बताया। खंड अधिकारी ने किसानों से अपनी की कि वे मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर अपनी फसल का पंजीकरण आवश्य करवाएं ताकि उन्हें विभाग की योजनाओं का लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि पंजीकरण कराने के बाद ही किसान विभाग से संबधित योजनाओं का लाभ ले सकते है। इस दौरान कृशि विभाग से सुभाष, दिनेश, कपिल, सचिन के अलावा दर्जनों किसान मौजूद थे।