पंचकूला: आइटीबीपी में दीक्षांत एवं शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन
पंचकूला, 10 अगस्त। प्राथमिक प्रशिक्षण केन्द्र, भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल, भानू पंचकूला में बुधवार को 167वें नॉन जीडी रिकरूट बैच के 16 राज्यों के 521 हिमवीर एवं 73 हिमवीरांगनाएं 594 प्रशिक्षणार्थियों की दीक्षांत एवं शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। यह प्रथम नॉन जीडी बैच है, जिसमें बल में विभिन्न ट्रेडों जैसे एसके कोबलर, बारबर, वासरमैन,गार्डनर, टेलीकाम में महिलाओं को सम्मिलित किया गया है। मनोज रावत अपर महानिदेशक पश्चिमी कमान भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल इस दीक्षांत एवं शपथ ग्रहण समारोह के मुख्य अतिथि थे। ईश्वर सिंह दुहन, महानिरीक्षक प्राथमिक प्रशिक्षण केन्द्र भानू द्वारा मुख्य अतिथि का स्वागत किया गया। इस परेड की कमान कांस्टेबल लाल चन्द 21वीं वाहिनी द्वारा संभाली गई। इस समारोह में अश्वनी कुमार डोगरा उप महानिरीक्षक, राजेश शर्मा उप महानिरीक्षक, विक्रांत थपलियाल सेनानी प्रशिक्षण एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। सर्वश्रेष्ठ प्रशिक्षणार्थी कास्टेबल अविनाश पाण्डुरंग वाहिनी आरटीसी शिवगंगई को घोषित किया गया।
मुख्य अतिथि द्वारा विजेताओं को ट्राफियॉ देकर सम्मानित किया। बैंड का प्रदर्शन, पीटी प्रदर्शन, वन मिनट ड्रिल तथा बल की जांबाज टीम द्वारा बाइक पर विभिन्न प्रकार के प्रदर्शन किए गए, दर्शक दीर्घा में बैठे लोंगो द्वारा बहुत सराहना की गई। 24 सप्ताह के कठोर प्रशिक्षण ने प्रत्येक महिला को तन, मन और धन से मजबूत बनाया है, ताकि देश की सेवा के साथ-साथ अपनी पारिवारिक जिम्मेवारियां भी निभा सके। प्रशिक्षण के दौरान ईश्वर सिंह दूहन, महानिरीक्षक द्वारा सभी प्रशिक्षणार्थियों का मनोबल बढाया गया है।