दिल्ली

आप नेता बताएं, शराब नीति वापस क्यों ली : मनोज तिवारी

नई दिल्ली, 19 अगस्त। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) नेताओं को यह बताना चाहिए कि जब शराब नीति इतनी ही अच्छी थी तो उसे वापस क्यों लिया गया। तिवारी ने कहा कि आप सरकार नई शराब नीति लाकर आठ हजार करोड़ का घोटाला कर चुकी है। इस मुद्दे पर राज्य के उपमुख्यमंत्री को जवाब देना ही होगा।

भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने यहां शुक्रवार को एक प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि राज्य के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया शराब घोटाले में आरोपी हैं। इस लिए शुक्रवार सुबह केन्द्रीय जांच एजेंसी (सीबीआई) ने उनके घर रेड की है।

दिल्ली से लोकसभा सांसद मनोज तिवारी ने कि शराब घोटाले का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि नई शराब नीति आने के बाद इसकी बिक्री तो खूब बढ़ी लेकिन शराब से मिलने वाला राजस्व लगभग 80 फीसदी घट गया।

तिवारी ने कहा कि आप सरकार शराब माफिया के लिए काम कर रही थी। यह पहला मौका नहीं है जब आप के किसी नेता के घर रेड पड़ी है। इस पार्टी का भ्रष्टाचार से पुराना नाता है। भ्रष्टाचार के आरोप में पंजाब के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला गिरफ्तार किए गए थे। सीबीआई ने पंजाब के अमरगढ़ के आप विधायक जसवंत सिंह के घर पर छापेमारी कर चुकी है। आप विधायक बलवीर सिंह को तीन वर्ष की सजा मिल चुकी है। इसके बाद भी खुद को कट्टर इमानदार पार्टी कहते हैं। आप विधायक अमानतुल्लाह खान पर आए दिन भ्रष्टाचार के आरोप लग रहे हैं। आप पार्षद गीता रावत को सीबीआई ने रंगे हाथों घूस लेते हुए पकड़ा था। सत्येन्द्र जैन जेल में हैं।

तिवारी ने कहा कि आज जो रेड सिसोदिया के घर हुई है वह शराब घोटाले को लेकर है। इस लिए आप नेताओं को शराब घोटाले पर बात करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सुबह से आप नेता शिक्षा नीति और स्वास्थ्य नीति पर बात कर रहे हैं। लेकिन इससे सत्य छिपने वाला नहीं है। केजरीवाल सरकार ने नई शराब नीति लाकर आठ हजार करोड़ का घोटाला किया है। इस मुद्दे पर उन्हें जवाब देना ही होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker