हरियाणा

जेजेपी ने किया निकाय चुनाव लड़ने का ऐलान

पहली सूची में आठ उम्मीदवारों के नाम का ऐलान

अजय चौटाला का दावा, जारी रहेगा भाजपा के साथ गठबंधन

पार्टी सिंबल पर लड़े जाएंगे अध्यक्ष पद के चुनाव

चंडीगढ़, 31 मई । भारतीय जनता पार्टी द्वारा निकाय चुनाव अपने दम पर लड़ने के ऐलान के बाद सहयोगी जननायक जनता पार्टी ने भी निकाय चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने पहले चरण में आठ प्रत्याशियों की सूची का भी ऐलान कर दिया है।

जेजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय सिंह चौटाला तथा प्रदेशाध्यक्ष निशान सिंह ने मंगलवार को जारी एक बयान में बताया कि अन्य सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान जल्द कर दिया जाएगा। अजय चौटाला ने साफ किया कि जेजेपी द्वारा अध्यक्ष पद का चुनाव पार्टी के अधिकारिक चुनाव चिह्न पर लड़े जाएंगे।

भाजपा द्वारा अलग चुनाव लड़े जाने के मुद्दे पर अजय चौटाला ने कहा कि प्रदेश में गठबंधन की सरकार लगातार चलती रहेगी। इसमें कोई संकट नहीं है। चुनाव के दौरान अपनी मर्यादा में रहकर अपने प्रत्याशियों के लिए प्रचार करके वोट मांगे जाएंगे।

इसी दौरान जेजेपी के चंडीगढ़ मुख्यालय से जारी जानकारी के मुताबिक उचाना नगर पालिका के लिए अनिल शर्मा, घरौंडा नगरपालिका में विनोद पाल, चीका नगर पालिका में रेखा रानी, शाहाबाद नगर पालिका में गुलशन क्वात्रा, जींद नगर परिषद में रजनी अरोड़ा, बहादुरगढ़ नगर परिषद में कविता राठी, भिवानी नगर परिषद में शमां मान, नारनौल नगर परिषद में कमलेश सैनी को अध्यक्ष पद का प्रत्याशी घोषित किया गया है। जेजेपी प्रवक्ता के अनुसार अन्य पदों पर भी जल्द ही प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker