दिल्ली

दिल्ली उपचुनाव : राजेन्द्र नगर विधानसभा सीट से आप ने दुर्गेश पाठक को बनाया उम्मीदवार

नई दिल्ली 28 मई । आम आदमी पार्टी (आप) ने दिल्ली के राजेन्द्र नगर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए दुर्गेश पाठक को उम्मीदवार बनाया है। आप नेता व राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने शनिवार को एक प्रेसवार्ता के दौरान इसकी घोषणा की।

सांसद संजय सिंह ने कहा कि आप ने राजेन्द्र नगर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए दुर्गेश पाठक के नाम पर मुहर लगाई है। उन्होंने दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता को चुनौती देते हुए कहा कि आप ने अपना उम्मीदवार तय कर दिया है। आदेश गुप्ता चाहें तो राजेन्द्र नगर सीट से चुनाव लड़कर दुर्गेश पाठक का सामना करें। उन्होंने कहा कि आदेश गुप्ता को बिना हार जीत की चिंता किए राजेन्द्र नगर सीट से चुनाव लड़ना चाहिए।

उल्लेखनीय है कि आप नेता राघव चड्डा राजेन्द्र नगर सीट से विधायक थे। लेकिन उनके राज्यसभा चले जाने के कारण इस सीट पर उपचुनाव कराया जा रहा है। इस सीट पर 23 जून को वोटिंग होगी और चुनाव परिणाम 26 जून को घोषित किए जाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker