महिला सशक्तिकरण की पक्षधर है भारतीय जनता पार्टी-विधायक निर्मल चौधरी
बीजेपी पार्टी की पार्लियामेंट्री बोर्ड में शामिल किए जाने पर पूर्व सांसद सुधा यादव को विधायक निर्मल चौधरी ने दी बधाई
-महिलाओं के विकास के लिए हरियाणा सरकार लगातार कर रही है अनेकों योजनाएं लागू
गन्नौर(सोनीपत), 19 अगस्त। भारतीय जनता पार्टी की पार्लियामेंट्री बोर्ड में पूर्व सांसद सुधा यादव की नियुक्ति पर खुशी जताते हुए गन्नौर की विधायक निर्मल चौधरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी महिला सशक्तिकरण की पक्षधर वाली एकमात्र पार्टी है। उन्होंने सुधा यादव से उनके गुरूग्राम निवास पर मिलकर मुबारकबाद देते हुए इस नियुक्ति के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह, संगठन मंत्री बीएल संतोष, मुख्यमंत्री मनोहर लाल, हरियाणा प्रभारी विनोद तावड़े और प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने महिलाओं के हित मे सबसे ज्यादा काम किये हैं। इसलिये आज पूरी दुनिया में भारत की महिलाओं को सबसे ज्यादा भागीदारी हर क्षेत्र में देखने को मिल रही है।
विधायक ने कहा कि एक आदिवासी महिला को बीजेपी ने भारत का राष्ट्रपति बनाकर ऐतिहासिक काम किया है। उसी प्रकार सुधा यादव को बीजेपी में बड़ी जिम्मेदारी देकर यह साबित किया है कि बीजेपी निष्ठावान कार्यकर्ताओं की पार्टी है। उन्होंने यह भी कहा कि आम गरीब महिलाओं को मुफ्त गैस चूल्हा कनेक्शन मुफ्त राशन देकर महिलाओं को जीने का हक दिया है। आज मोदी और मनोहर सरकार में गरीब व्यक्ति का मनोबल और आत्मविश्वास मजबूत हुआ है। उन्होंने कहा कि जनता को कांग्रेस पार्टी द्वारा फैलाई गई परिवारवाद और भरष्टाचार जैसी बुराइयों को जड़ से मिटाने के लिए बीजेपी साथ जुडक़र मोदी और मनोहर के साथ खड़ा होना चाहिये।
इस मुबारकबाद की मुलाकात में सुधा यादव ने भी निर्मल चौधरी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप महिलाओं के हक लिये और गरीब व्यक्ति के सम्मान के आगे बढ़ते रहो। निर्मल चौधरी ने बताया कि बीजेपी संसदीय बोर्ड में नवनियुक्त सदस्य एवं भारत सरकार के मंत्री भूपेंद्र यादव और सुधा यादव का जल्दी ही गन्नौर में नागरिक अभिनन्दन किया जायेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार ने भी महिलाओं के विकास के लिए अनेक योजनाएं बना रही हैं ताकि महिलाएं आत्मनिर्भर बन सकें। हरियाणा सरकार द्वारा महिलाओं को स्वरोजगार स्थापित करने के लिए अनुदान पर लोन प्रदान किए जा रहे हैं। इसके अलावा लड़कियों की पढ़ाई के लिए भी अनेक महिला कॉलेज बनाए हैं ताकि हमारी बेटियां पढ़-लिखकर अपने माता-पिता व देश का नाम रोशन कर सकें।