उत्तर प्रदेश

पदाधिकारी यह सोचे की बूथ कैसे मजबूत हो : धर्मपाल सिंह

अयोध्या, 03 सितम्बर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने शनिवार को श्री राम जन्मभूमि में श्री रामलला व हनुमानगढ़ी में हनुमन्त लला का दर्शन किया। इसके बाद उन्होंने जिले व महानगर की पार्टी कार्यालय पर बैठकें ली।

करीब दो घंटे चली जिले व महानगर की बैठकों में उपस्थित जिले, महानगर, मण्डल स्तर व मोर्चों के पदाधिकारियों को बूथ प्रबन्धन व संगठन के आगामी कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से चर्चा की। प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने एक-एक पदाधिकारी को उठाकर उसके दायित्व व कर्तव्यों के बारे में सवाल पूछे। जिसमें कुछ पदाधिकारी ने जवाब दिया, लेकिन कुछ अपेक्षित जवाब नहीं दे पाये। जिन्हें भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री ने विस्तार से दायित्व के बारे में समझाया।

उन्होंने अपने सम्बोधन के दौरान बूथ प्रबन्धन पर पूरा जोर दिया। मण्डल के पदाधिकारियों से जिले स्तर पर प्रवास के कार्यक्रमों के विषय में पूछा। संगठन द्वारा निश्चित किये गये कार्यक्रमों व उन्हें मनाने के तरीकों के बारे में भी उन्होंने पदाधिकारियों से सवाल किये।

प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि सभी पदाधिकारी यह सोचे कि बूथ कैसे मजबूत होगा। जब बूथ मजबूत होगा तभी शक्ति केन्द्र व जिला भी मजबूत होगा। प्रत्येक साठ व्यक्ति पर एक पन्ना प्रमुख का गठन किया जाय। पन्ना प्रमुख सक्रिय होना चाहिए। बूथ के गठन में यह विचार करना चाहिए कि यह सर्वस्पशी हो। समाजिक संतुलन का खास ख्याल रखा जाना चाहिए। प्रत्येक पदाधिकारी का लक्ष्य निर्धारित होना चाहिए। जब हम लक्ष्य को निर्धारित करके काम करेंगे तभी हमें अपेक्षित सफलता मिलेगी। हर बूथ स्तर पर व्हाट्सएप गु्रप का निर्माण होना चाहिए। हर बूथ पर प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को सुने जाने की व्यवस्था भी कार्यकर्ताओं को करना होगा।

बैठकों में क्षेत्रीय महामंत्री त्रयम्बक तिवारी, जिला प्रभारी पद्मसेन चौधरी व महानगर की बैठक में महानगर जिलाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा, जिले की बैठक में जिलाध्यक्ष संजीव सिंह उपस्थित रहें।

इससे पहले सहादतगंज पर भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह का स्वागत किया गया। स्वागत करने वाले विधायकों में वेद प्रकाश गुप्ता, रामचन्दर यादव, अमित सिंह चौहान, महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, महानगर जिलाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा, जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल, कृष्ण कुमार पाण्डेय खुन्नू उपस्थित रहें।

स्वागत के बाद प्रदेश संगठन महामंत्री ने अयोध्या में रामलला व हनुमानगढ़ी में दर्शन पूजन किया। जिसके बाद उन्होंने विधायक वेद प्रकाश गुप्ता के यहां जलपान किया। बैठक के बाद प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह सांसद लल्लू सिंह के आवास पर पहुंचे। सांसद लल्लू सिंह नेतृत्व में यहां भाजपा के पदाधिकारियों द्वारा उनका स्वागत किया। स्वागतोपरान्त यहां भोजन में प्रदेश संगठन महामंत्री पदाधिकारियों के साथ शामिल हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker