हरियाणा

सोनीपत 2अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर अध्यापक संघ ने सार्वजनिक शिक्षा को बचाने के लिए सरकार की तानाशाही के खिलाफ सोनीपत जिला उपायुक्त कार्यालय पर डाला 24 घंटे का पढ़ाव*

हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ संबंधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के सोनीपत के जिला के इस कार्यक्रम का संचालन जिला सचिव नरेंद्र चहल  प्रधान जोगिंदर सिंह की अध्यक्षता में शुरू हुआ। जिसमें आज के पड़ाव में  24 घंटे के लिए गांधी जी की मूर्ति पर फूल माला डालकर विधिवत शुरुआत की गई। जिसमें सर्व कर्मचारी संघ ,नगर पालिका संघ होमगार्ड संघ, हुड्डा  यूनियन फायर के कर्मचारी सीआईटी यूके साथी व जन शिक्षा अधिकार मंच ने मुख्य रूप से भागीदारी की। यह पड़ाव संघर्ष का सांकेतिक पड़ाव है। अगर सरकार ने सार्वजनिक शिक्षा को बचाने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया तो संघर्ष लंबा चलेगा और  आंदोलन को तेज किया जाएगा। 

  हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ सरकार की शिक्षा व शिक्षक विरोधी नीतियों के खिलाफ सोनीपत में 2 अक्टूबर शाम 4:00 बजे से 3 अक्टूबर शाम 4:00 बजे तक जिला मुख्यालय पर रात्रि पड़ाव कल 3 अक्टूबर बाद दोपहर 4:00 बजे तक चलेगा।

आज के पड़ाव में किसान सभा से प्रेम सिंह सीआईटीयू से आनंद शर्मा सर्व कर्मचारी संघ से विजेंद्र चहल शीलकराम मलिक , जय भगवान दहिया राममेहर शर्माराजीव खत्री अजय रविंद्र रोशन अमित अनिल आदि कर्मचारी नेता शामिल हुएसोना देवी आंगनवाड़ी की जिला प्रधान अपने दलबल सहित प्रदर्शन को समर्थन देने पहुंची अध्यापक संघ की ओर से रात्रि पड़ाव में शामिल होने के लिए जोगेंद्र सिंह ,नरेंद्र चहल, कुलदीप सिंह, नवीन जसपाल, दिनेश छिक्कारा ,सुनील लाठर, रोहतास गंगाना ,अरविंद दलाल, रोहतास चहल, पवन धानिया, आदि अनेकों अध्यापकों ने भाग लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker