हरियाणा

दिल्ली पैरलल नहर में सरढ़ाना पुल के नजदीक मिले लड़की के शव की शिनाख्त नही हुई

गन्नौर। दिल्ली पैरलल नहर में सरढ़ाना पुल के नजदीक मिले लड़की के शव की शिनाख्त नही हुई। पुलिस ने मामले में मृतका के शरीर पर चोट के निशान मिलने पर हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस प्रयास कर रही है कि जल्द ही मृतका की शिनाख्त हो जाए और उसके बाद ही सोनीपत सिविल अस्पताल में शव गृह में रखे शव का पोस्टमार्टम करवाएं। खुबड़ू झाल चौकी प्रभारी एएसआई मंजीत कुमार ने बताया कि शुक्रवार की देर शाम को दिल्ली पैरलल नहर में 18-22 वर्षीय लड़की का शव नहर में तैर रहा था। समसपुर गामड़ा गांव के प्रवीन ने पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस का मानना है कि शव को देख ऐसा लगता है कि शव ज्यादा दिन का नहर में डला हुआ नही है। मृतका के शरीर पर चोट के निशान मिलने पर हत्या की आशंका जताई जा रही है। उन्होंने बताया कि सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा उसके बाद ही लड़की के हत्या के कारणों का पता चल सकेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker