खेल
मिस्र और जॉर्डन के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय मैत्री मैच खेलेगी भारतीय महिला फुटबॉल टीम
नई दिल्ली
भारतीय महिला फुटबॉल टीम मिस्र और जॉर्डन के खिलाफ दो अंतरराष्ट्रीय मैत्री मैच खेलेगी। दोनों मुकाबले क्रमशः 5 व 8 अप्रैल, 2022 को जॉर्डन में खेले जाने हैं। इसके बाद, खिलाड़ी आगामी भारतीय महिला लीग सत्र के लिए अपने-अपने क्लबों में शामिल होंगे।
वर्तमान में 30 सदस्यीय भारतीय टीम मुख्य कोच थॉमस डेनेरबी के नेतृत्व में गोवा में एक प्रशिक्षण शिविर में है। टीम 2 अप्रैल 2022 को जॉर्डन के लिए रवाना होगी।
पिछले हफ्ते जमशेदपुर में सैफ अंडर-18 महिला चैंपियनशिप ट्रॉफी जीतने के बाद कोच डेनेरबी, अस्तम उरांव, अपर्णा नारजारी और मार्टिना थोकचोम कैंप में शामिल हो गए हैं।