हरियाणा

  शीतला मंडल की बैठक में 18 समस्याओं का समाधान

सिद्धार्थ राव, गुुरुग्राम। रविवार को भारतीय जनता पार्टी शीतला मंडल की बैठक यहां न्यू रेलवे रोड स्थित कैनविन टावर में हुई। इस बैठक में सेवानिवृत कर्मचारियों की 20 समस्याएं रखी गई, जिसमें से 18 समस्याओं का मौके पर ही निपटारा किया गया। दो समस्याएं मुख्यमंत्री को प्रेषित कर दी गई।
भाजपा शीतला मंडल की बैठक में मंडल के प्रधान उत्तम चंद गुप्ता, गुरुग्राम विधानसभा चुनाव संयोजक राजकुमार राव, शीतला मंडल सदस्य एवं आरडब्ल्यूए प्रधान आचार्यपुरी एक्सटेंशन गंगा विहार से विरेंद्र सिंह यादव, सेवानिवृत डीआईजी राघव जी के अलावा महिलाएं भी शामिल रहे। बैठक में सेवानिवृत कर्मचारियों की पीएफ संबंधी अधिक समस्याएं आई। विरेंद्र ङ्क्षसह यादव ने बताया कि अभी तक 8 मंडल बनाए जा चुके हैं, आगामी 16 अक्टूबर को 9वां मंडल फरूखनगर गठित किया जाएगा। प्रधान उत्तम चंद गुप्ता ने कहा कि हम सब भले ही किसी भी मंडल में रहें, हमें संगठन के लिए मजबूती से काम करना है। संगठन से जुड़े या फिर बाहरी सदस्यों की कोई समस्या हो, सांझा प्रयास करके उनका समाधान किया जाता है। उन्होंने कहा कि हमें अधिक से अधिक सदस्यों को संगठन से जोडऩा है। संगठन की मजबूती हम सबके कार्यों को जमीनी स्तर पर करने से होगी। सभी सदस्य आपस में मिलकर काम करें। संगठन की ताकत कार्यकर्ताओं की एकता ही होती है।  

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker