दिल्ली
मुंडका अग्निकांड: अब डीएनए जांच से होगी बुरी तरह से जले शवों की पहचान
नई दिल्ली दिल्ली के मुंडका मेट्रो स्टेशन के पास शुक्रवार एक इमारत में लगी भीषण आग की घटना में जिन 19 शवों की पहचान नहीं हो पाई है, उनके लिए डीएनए जांच का सैंपल लिया जा रहे है। अब बुरी तरह से जले शवों की पहचान डीएनए की जांच से की जाएगी। दरअसल परिजन इन शवों के आधार पर अपनों की पहचान नहीं कर पा रहे हैं। इस कारण डीएनए जांच की व्यवस्था की गई है। यह जानकारी डीसीपी समीर शर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि डीएनए जांच से शवों की पहचान करने में मदद मिलेगी।