राष्ट्रीय

महिला समूह द्वारा निर्मित राष्ट्रीय ध्वज को घरों में आरोहण करने की अपील

कोंडागांव, 05 अगस्त। आजादी के अमृत महोत्सव में जिले की महिला स्व-सहायता समूह तिरंगा बनाकर अहम भूमिका निभा रही हैं। महिला समूह स्थानीय सी-मार्ट में तिरंगा झण्डा उपलब्ध करवाया जा रहा है। नगर के संजीवनी मार्ट के समीप नगरपालिका कॉम्प्लेक्स में भी झण्डा उपलब्धता के लिए स्टॉल लगाया गया है। कोंडागांव कलेक्टर दीपक सोनी ने जिले के नागरिकों से महिला समूह द्वारा निर्मित झण्डा क्रय कर अपने-अपने घरों पर झण्डारोहण करने की अपील करते हुए आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाने का आग्रह किया है।

जिले के कलेक्टर दीपक सोनी और सीईओ जिला पंचायत प्रेमप्रकाश शर्मा संजीवनी मार्ट व नगरपालिका कॉम्प्लेक्स के झण्डा स्टॉल का अवलोकन कर राष्ट्रीय ध्वज की उपलब्धता के बारे में जानकारी ली और स्वयं के लिए झण्डा क्रय किया। आजादी के अमृत महोत्सव को जिले में पूरे उत्साह एवं उमंग के साथ मनाने के लिए जोर-शोर से तैयारी की जा रही है।

उल्लेखनीय है कि जिला मुख्यालय कोंडागांव में संचालित उड़ान से जुड़ी महिला समूहों की महिलाओं को जिला प्रशासन से 15 हजार झण्डे की आपूर्ति करने का ऑर्डर मिला है। इसे मद्देनजर रखते हुए समूह की महिलाएं आजादी के जश्न को भव्य एवं स्मरणीय बनाने के लिए मेहनत एवं लगन के साथ झण्डा निर्मित करने में जुटी हुई हैं और आजादी के अमृत महोत्सव से जुडक़र स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker