वृद्ध आश्रम में लायन क्लब गन्नौर गौरव ने पंखे व जरूरी सामान किया वितरित
– परियोजना अध्यक्ष रुचिका बत्रा के जन्मदिवस पर बुजुर्गों को वितरित किया सामान
क्लब द्बारा आश्रम में पंखे व सभी वृद्धों को डेंटल किट, नाश्ता व अन्य जरूरी सामान बुजुर्गों को दिया।
गन्नौर। लायन क्लब गन्नौर गौरव कि प्रधान शालू वधवा ने कहा कि उनके क्लब के मुख्य उद्देश्य समाज सेवा करना है। वधवा परियोजना अध्यक्ष रुचिका बत्रा के जन्मदिवस पर वृद्ध आश्रम ललहेड़ी रोड में बुजुर्गों को सम्बोधित कर रही थी। उन्होंने बताया कि क्लब द्बारा आश्रम में तीन पंखे व सभी वृद्धों को डेंटल किट, तोलिए, तेल, साबुन तथा नाश्ता दिया गया। प्रधान ने कहा कि उनके सदस्यों ने बुजुर्गों के मनोरंजन हेतु उन्हें कैरम बोर्ड तथा भी दी गई। सदस्यों ने बुजुर्गों के साथ समय व्यतीत कर उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया। बुजुर्गों की आँखों की खुशी देखते ही बनती थी। क्लब द्वारा यह पहली कोशिश थी क्लब की प्रधान शालू वाधवा तथा सभी सदस्यों ने उन्हें आश्वासन दिया कि हम सभी समय समय पर यहां आते रहेगें और जहां जहां हमारी जरूरत होगी हम उसे पूरा करने का प्रयास करेंगे। लायन अमित बत्रा ने बताया कि क्लब समाज सेवाओं के साथ ही शिक्षा, चिकित्सा, पर्यावरण सुरक्षा व सदभावना समर्पण भाव से काम करता रहा है। समाज सेवा के क्षेत्र में लायन्स क्लब कि भूमिका रहती है। लायन हरीश वधवा ने कहा किलायन क्लब गन्नौर गौरव विश्व का सबसे बड़ा सेवाभावी संगठन है। इस अवसर पर लॉयन अमित बत्रा, लॉयन अंकित मल्होत्रा,लॉयन नीरज जाग्या, लॉयन हरीश वाधवा, लॉयन भावना जाग्या, लॉयन डिंपी मल्होत्रा, लॉयन चारू चांदना सदस्य मौजूद थे।