घर में घुसकर महिला से मारपीट कर घायल करने का आरोप, मुकदमा दर्ज
सोनीपत
बहालगढ़ थाना क्षेत्र के गांव बसौदी में घर के अंदर घुसकर महिला से मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने के आरोप का मामला सामने आया है। पीड़िता को घायल अवस्था में उपचार के लिए अस्पताल में लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद परिजन उसे निजी अस्पताल में ले गए। जहां उसका उपचार चल रहा है। मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल के बयान दर्ज कर आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
गांव नई बसौदी निवासी सुषमा ने बताया कि वह घरेलू औरत है। गत 2 दिसंबर को दिन में करीब 12 बजे अपने घर पर मौजूद थी। अपने दिनचर्या के कार्य कर रही थी। उसी दौरान सुरेश नाम का युवक उसके घर में घुस आया। उसने आते ही उसकी गर्दन को पकड़ लिया। उसके बाद उसकी आंख पर मुक्के मारकर घायल कर दिया। उसे डंडों से पीटना शुरू कर दिया। शोर मचाने पर आरोपित जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गया। परिजन उसे उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में लेकर पहुÞंचे। जहां प्राथमिक उपचार करवाने के बाद परिजन उसे निजी अस्पताल में ले गए। मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला के बयान दर्ज किए। जांच अधिकारी सतीश कुमार ने बताया कि इस संबंध में आरोपित के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। वारदात के बाद से आरोपित फरार है। जल्द आरोपित को काबू कर आगामी कार्यवाही अमल में लाई जायेगी।