हरियाणा

भाजपा सीबीआई, ईडी की कितनी भी रेड करवाएं, आप देश व प्रदेश में हर हाल में चुनाव लड़ेगी : गुप्ता

प्रदेश प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद डा.सुशील गुप्ता का स्वागत करते कार्यकर्ता।


गन्नौर। आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद डा.सुशील गुप्ता ने कहा कि देश व प्रदेश की शिक्षा, चिकित्सा, किसान, मजदूर व भ्रष्टाचार की व्यवस्था बदलने के लिए आम आदमी पार्टी देश व प्रदेश में हर चुनाव बड़ी मजबूती से लड़ेगी व जीतेगी। गुप्ता गांव बड़ी में आम आदमी पार्टी की कार्यकर्ता बैठक में शिरकत करने के बाद संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बीजेपी उनके नेताओं पर चाहे सीबीआई की रेड करवाए चाहें ईडी की लेकिन उनका कार्यकर्ता मजबूती के साथ देश के व प्रदेश का हर चुनाव बड़ी मजबूती के साथ लड़कर इस देश की भ्रष्टाचारी व्यवस्था का बदल कर ही दम लेगें। गुप्ता ने कहा कि देश में कोई चुनाव हो पंचायत का हो चाहे विधानसभा या फिर लोग साथ का हो उनकी पार्टी हर चुनाव को बड़े दमखम के साथ लड़कर चुनाव जीतेंगे और देश को आगे लेकर जाएंगे। सांसद ने कहा कि आदमपुर का चुनाव आम आदमी पार्टी बड़ी मजबूती से लड़ेगी और जितेगी। सांसद ने कांग्रेस पर भी हमला बोलते हुए कहा कि आज देश व प्रदेश में कांग्रेस पार्टी डरी हुई है इसलिए वो हर चुनाव में घबरा रही है। गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस इस बात से भी डरी हुई है कि वो या तो चुनाव जीतेगी नही और जीत गई तो बिक जाएगी। सांसद ने कहा कि भाजपा आम आदमी से इस कदर डरी हुई कि उसकी सांस फूल गई है और इसी लिए जैसे अंग्रेजों ने देश के स्वतंत्रता सैनानियों चर जुल्म ढाए थे उसी प्रकार भाजपा आम आदमी के नेताओं व कार्यकर्ताओं को प्रताड़ित करने पर लगी हुई लेकिन उनकी पार्टी किसी भी प्रकार घबराएंगी नही। इस मौके पर काफी संख्या में पदाधिकारी मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker