हरियाणा

भाजपा वरिष्ठ नेता अमित बिंदल की तिरंगा यात्रा आज, तैयारियों को दिया अंतिम रूप

तिरंगा यात्रा के जनसंपर्क अभियान के दौरान भाजपा नेता अमित बिंदल।

सोनीपत, 12 अगस्त भाजपा प्रदेश व्यवसायिक प्रकोष्ठ के सह-संयोजक अमित बिंदल ने कहा कि प्रधानमंत्री की अगुवाई में केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाएं आज घर-घर तक पहुंच रही हैं। प्रदेश सरकार भी मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में प्रदेश को नई दिशा देने का कार्य कर रही है। ये ही वजह है कि आज के समय में बच्चा-बच्चा भी सरकार की हर तरह के अभियान में खुल कर हिस्सा ले रहा है। 

बिंदल शुक्रवार को शहर की विभिन्न कॉलोनी में जनसंपर्क अभियान कर शनिवार यानि 13 अगस्त को होने वाली तिरंगा यात्रा का न्यौता देने पहुंचें थे। इस दौरान अमित बिंदल ने बताया कि भाजपा लोगों के दिलों में घर कर चुकी है। इसका उदाहरण हर घर तिरंगा अभियान को मिल रहा समर्थन है। क्योंकि जिस तरह से गांव-गांव में लोग अभियान के तहत तिरंगा को घरों में लगा रहे हैं, उससे स्पष्ट है कि आम जनता की पहली पसंद भाजपा ही है। बिंदल ने बताया कि पार्टी के हर घर तिरंगा कार्यक्रम को ही गति देने के लिए उन्होंने तिरंगा यात्रा का आयोजन किया है। इसके तहत पहले सेक्टर 15 स्थित हूडा ग्राउंड में दोपहर 3 बजे हरियाणवी कलाकारों का लाइव शो होगा। इसके उपरांत भव्य तिरंगा यात्रा शुरू की जाएगी। लाइव शो में हरियाणवी सुपरस्टार अजय हुड्डा और अमित ढुल अपनी प्रस्तुति देंगे। वहीं तिरंगा यात्रा हूडा ग्राउंड से शुरू होकर नई अनाजमंडी तक जाएगी। इस दौरान भाजपा वरिष्ठ नेता ने लोगों को 13 अगस्त को होने वाली तिरंगा यात्रा का न्यौता दिया। इन अवसरों पर गणमान्य लोग उपस्थित रहे। 

जगह-जगह होगा स्वागत

तिरंगा यात्रा का रूट शहर के बीचों-बीच से रहेगा। तैयारियों को अंतिम रूप देते हुए भाजपा नेता अमित बिंदल ने बताया कि यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया जाएगा। उन्होंने बताया कि तिरंगा यात्रा हूडा ग्राउंड सेक्टर 15 से शुरू होकर गांधी चौक से देवीलाल चौक, देवीलाल चौक से गीता भवन चौक और गीता भवन चौक से आरओबी पार करते हुए मिशन चौक पर पहुंचेंगी। मिशन चौक से यात्रा ओल्ड रोहतक रोड से चलते हुए सीधे नई अनाज मंडी तक पहुंचेंगी। उन्होंने बताया कि यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया जाएगा। जिसके लिए शहर की तमाम समाजसेवी और धार्मिक संस्थाएं तैयारियां पूरी कर चुकी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker