दोबारा भारत विकास परिषद वीर सावरकर शाखा गन्नौर के अध्यक्ष बने तुषार त्यागी
भारत माता की तस्वीर के सामने दीप प्रज्जवलन करने के दौरान उद्योगपति रमेश बंसल सहित अन्य।
गन्नौर। निजी गार्डन में होली मिलन कार्यक्रम भारत विकास परिषद वीर सावरकर शाखा गन्नौर द्वारा आयोजन किया गया। उद्योगपति रमेश बंसल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। भारत विकास परिषद मध्य प्रांत हरियाणा के अध्यक्ष अशोक शर्मा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। रमेश बंसल ने भारत विकास परिषद द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की प्रशंसा की। मध्य प्रांत के अध्यक्ष अशोक शर्मा व परिषद के पूर्व क्षेत्रीय मंत्री प्रवीण सिंघल ने कार्यक्रम में परिषद परिवार के सदस्यों को होली की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर तुषार त्यागी को अगले 1 वर्ष के लिए पुन: गन्नौर वीर सावरकर शाखा अध्यक्ष चुना गया। उनके अलावा पवन जिंदल को शाखा सचिव और पीयूष जैन को कोषाध्यक्ष चुना गया। तुषार त्यागी ने अपने सभी सदस्यों को वीर सावरकर शाखा की सदस्यता संख्या को बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। मंच संचालन शाखा महिला संयोजिका मंजू शर्मा एवं मोनिका गुजराल ने किया। इसके बाद परिषद ने फूलों से होली मनाई।