हरियाणा
आमजन तक पहुंचाये केंद्र की योजनाएं- अनुराग ठाकुर
सोनीपत भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री योगेशपाल अरोड़ा ने भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर से दिल्ली स्थित आवास पर मुलाकात की। इस अवसर पर केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओ के बारे में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने योगेश पाल अरोड़ा से चर्चा की। उन्होंने कहा कि आप सभी को केंद्र सरकार व हरियाणा सरकार की कल्याणकारी नीतियों को आम जनता तक पहुंचाने में सरकार का सहयोग करना है। योगेशपाल अरोड़ा ने केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर को आश्वासन दिया कि वह केंद्र व हरियाणा सरकार की कल्याणकारी नीतियों को सोनीपत जिले में कार्यकर्ताओं के सहयोग से आमजन तक पहुंचाएंगे।