हरियाणा

हैप्पी चाईल्ड इंटरनेशनल स्कूल में श्लोक उच्चारण प्रतियोगिता में दिखाई प्रतिभा

श्लोक उच्चारण में भाग लेती छात्रायें                           

गन्नौर। मंगलवार को हैप्पी चाइल्ड इंटरनेशनल स्कूल में श्लोक उच्चारण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें छात्रा वंशिका, नैंसी, योगिता ,साक्षी ,आर्य ,अमृता व अंश ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्रतिभागी छात्र -छात्राओं को प्रधानाचार्य ने प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया। स्कूल कि प्रधानाचार्या उषा मलिक ने कहां कि संस्कृत भाषा को संस्कृत भाषा की देववाणी कहां गया है। उन्होंने कहा कि मंत्र हमारे जीवन से लेकर मृत्यु का संस्कार है। मंत्रोच्चारण से शरीर एवं मन के साथ वातावरण में भी सकारात्मक फैलती है। मलिक ने कहा कि धार्मिक क्रियाओं में दो शब्द हमेशा आते हैं, मंत्र  और श्लोक कई लोग इन्हें एक ही समझने की भूल कर बैठते हैं, जबकि दोनों के बीच कई अंतर हैं। ये हमारे लिए मार्गदर्शक के रूप में कार्य करते हैं और इनसे जीवन में सकारात्मक असर भी पड़ सकता है। उन्होंने मंत्र और श्लोक के बीच का अंतर बताया। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker