प्रयागराज मण्डल की महिला वॉलीबाल टीम घोषित
प्रयागराज, 26 दिसम्बर। खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में 28 से 30 दिसम्बर तक जौनपुर जनपद में आयोजित “राज्य स्तरीय महिला वॉलीबाल प्रतियोगिता“ का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें प्रयागराज मंडल की सीनियर महिला वॉलीबाल टीम प्रतिभाग करेंगी।
डिस्ट्रिक्ट वॉलीबाल एसोसिएशन, प्रयागराज के महासचिव आर.पी.शुक्ला ने बताया कि मंडल की टीम के सभी ग्यारह खिलाड़ी प्रयागराज के और एक खिलाड़ी प्रतापगढ़ से चयनित हुई हैं। प्रयागराज मंडल की सीनियर महिला वॉलीबाल टीम के खिलाड़ियों में पूजा (कप्तान), रीतिका यादव, चाँदनी, खुशी सिंह, श्रेया त्रिपाठी, दीपा पाल, काजल पटेल, जया गुप्ता, सोनम शर्मा, तेजस्वी शुक्ला, श्रेया यादव, दिव्या हैं। आरक्षित खिलाड़ी में कविता पटेल, शिवानी, आकांक्षा द्विवेदी है। टीम कोच-मैनेजर मुकेश शुक्ला।
उन्होंने बताया कि उपरोक्त चयनित टीम 27 दिसम्बर को रेलवे स्टेशन प्रयाग संगम (दारागंज) से जौनपुर के लिए प्रस्थान करेगी।