सर्वोदय मंडल का प्रांतीय सम्मेलन
भागलपुर 21, जनवरी। बिहार सर्वोदय मंडल की प्रांतीय सम्मेलन शनिवार को गांधी शांति प्रतिष्ठान केंद्र में शाहिद कमाल अध्यक्षता में हुई। भागलपुर, मुंगेर, जमुई, पटना, पश्चिमी चंपारण, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, सहित 13 ज़िला के सर्वोदय मंडल के अध्यक्ष और प्रतिनिधि और उत्तर प्रदेश के बिहार सर्वोदय मंडल के प्रभारी सर्वोदयी रामधीरज एवं सर्व सेवा संघ के महामंत्री अरविंद कुशवाहा की देखरेख में बिहार सर्वोदय मंडल का चुनाव सम्पन्न हुआ।
सर्वसम्मति से बिहार सर्वोदय मंडल के राज्य अध्यक्ष विनोद रंजन और प्रतिनिधि प्रदीप प्रियदर्शी, उपाध्यक्ष संजय कुमार और सत्यनारायण प्रसाद, मंत्री के रूप में अभय कुमार अकेला, आलमगीर और दीप्ति कुमारी चुनी गयी। साथ में बिहार युवा सर्वोदय मंडल के लिए सुनील मंडल, गौतम कुमार, रविन्द्र कुमार, नीरज कुमार को जिम्मेदारी दी गयी।
सम्मेलन में वरिष्ठ समाजसेवी रामशरण ने कहा कि बिहार में बढ़ती बेरोजगारी के कारण लोग मजदूरी के लिए अन्य राज्यों की ओर पलायन करते हैं। पलायन रोकने के लिए बिहार में छोटे छोटे लघु और कुटीर का जाल बिछाना चाहिए। बिहार प्रभारी रामधीरज ने बिहार में शराबबंदी को समर्थन करते हुए कहा यह कानून और सशक्त बने इसके लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से एक डेलिगेशन मिलना चाहिए।
उदय ने कहा देश के भीतर विभिन्न विचारधारा काम कर रही है। कई ऐसे संगठन और विचारधारा के लोग है जो आजादी के मूल्यों को खारिज करते हैं। आजादी के मूल्यों को बचाने के लिए आम लोगों को आगे लाना होगा।