हरियाणा
सरस्वती विद्या मन्दिर जाजल पलड़ी के छात्रों ने तिरंगा यात्रा निकाली
स्कूल के छात्र तिरंगा यात्रा निकालते हुए।
राई। सरस्वती विद्या मन्दिर जाजल पलड़ी के छात्रों ने शिक्षकों के साथ मिलकर हर घर तिरंगा यात्रा निकाली। छात्रों ने गांव में हर घर में तिरंगे वितरित किए। छात्रों ने यात्रा के दौरान देश भक्ति के गीतों से वातावरण को देश भक्तिमय बनाया। भाजपा नेता योगेश जठेड़ी ने छात्रों को देश भक्ति के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि देश भक्तों के योगदान को हम भूल नही सकते। आज उन्हीं की बदोलत आजादी की खुली हवा में सांस ले रहे है। तिरंगा यात्रा की व्यवस्था स्कूल के शिक्षकों ने संभाली।