हरियाणा

यमुनानगर को प्लाई उद्योग का क्लस्टर हब बनाया जाएगा: मनोहर लाल

-प्लाई निर्यात के बढ़ावा में सरकार मदद करेगी

यमुनानगर। मुख्यमंत्री मनोहर लाल सोमवार को यमुनानगर प्लाई निर्माताओं द्वारा आयोजित हरियाणा प्लाईवुड कन्क्लेव कार्यक्रम में मुख्यथिति के रुप में शामिल हुए। आसाम के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री चंद्रमोहन पटवारी, शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर, यमुनानगर के विधायक घनश्याम दास अरोड़ा, निगम के मेयर मदन चौहान विशेष रूप से शामिल रहे।

प्लाई उद्योग के निर्माताओं को संबोधित करते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि यमुनानगर प्लाईवुड में देश की राजधानी है। यहां पर एक हजार से अधिक छोटी बड़ी प्लाई की फैक्ट्रिया है। आज देश में ही नही विदेशों में भी यमुनानगर में बनाई जा रही प्लाई का नाम चमक रहा है। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अधिक से अधिक प्लाई का निर्यात बढाया जाए इसके लिए केंद्र के विभागों का भी सहयोग लिया जाएगा। प्लाई की गुणवत्ता को बेहतर बनाया जाए ताकि अंतराष्ट्रीय बाजार में अपनी पहचान बनाई जा सकें। उन्होंने कहा कि देहरादून वन रिसर्च सेंटर से भी विशेषज्ञों का सहयोग लिया जाएगा। प्लाई को सस्ते दामों पर बनाकर विदेश में ज्यादा से ज्यादा निर्यात कर प्रदेश व देश के विकास में भागीदारी बढानी होगी।

उन्होंने कहा कि प्लाईवुड उद्योग को सुविधाएं मिलनी चाहिए और प्लाई निर्माता जो भी समस्याओं को लेकर सरकार के पास आएंगे। उन सभी का हल निकाला जाएगा ताकि प्लाई उद्योग के निर्यात को बढावा मिले। उन्होंने कहा कि आसाम में प्लाई बांस की लुगदी से बनाई जाती है। उन्होंने कहा कि कैसे वहां से कच्चा माल या लुगदी यहां पर लाकर उसे प्लाईवुड में इस्तेमाल किया जाए इस पर निर्माताओं को सहयोग दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि यमुनानगर में फॉरेस्ट रिसर्च सेन्टर इंस्टीट्यूट बनाया जाएगा। सरकार द्वारा इसके लिए आर्थिक मदद दी जाएंगी ताकि प्लाई उद्योग को सभी सुविधाओं का लाभ मिले। इस मौके पर हरियाणा प्लाइवुड कांक्लेव के आयोजकों ने मुख्यमंत्री को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker