विश्व में सबसे ज्यादा वेक्सिनेशन लगवाने से देश तीसरी लहर से बचा: योगेश-
कोरोना काल में जिले में युवा मोर्चा का योगदान काफी सराहनीय : जठेड़ी
भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष योगेश जठेड़ी जानकारी देते हुए।
राई। भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष योगेश जठेड़ी ने कहा कि भाजपा युवा मोर्चा सोनीपत ने विश्व में सबसे ज्यादा वेक्सिनेशन करवाने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के साथ सभी डॉक्टर्स, हेल्थ वर्करों एवं वालंटियर व वैक्सीन बनाने वाले वैज्ञानिकों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि हिन्दुस्तान में लगभग 1.86 करोड़ लोगों को वेक्सिन लगाईं गई है। जिसकी वजह से हिन्दुस्तान में तीसरी लहर आने से रूक गई।
जिसके लिए हर हिन्दुस्तानी प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त करता है। अब प्रधानमंत्री मोदी द्वारा 12 वर्ष से ऊपर तक के बच्चों के लिए भी वेक्सिनेशन भी शुरू करवा दिया गया है तथा 18 वर्ष से ऊपर के वयस्कों को बूस्टर डोज भी लगानी शुरू की गई है। जठेड़ी जी ने बताया कि ऐसा पहली बार मेक इन इंडिया के तहत् सबसे पहले भारत में किसी महामारी की डोज तैयार हुई है। कोवैक्सीन ओर कोविशिल्ड विदेशों में भी भेजने वाला एकमात्र हिन्दुस्तान है जो मुश्किल में विश्व के लिए सहयोग देने वाला देश बना। भारत में लगभग 80 करोड़ लोगों को बिना किसी खर्च के राशन वितरित किया गया।
योगेश जठेड़ी ने बताया कि पार्टी संगठन द्वारा करोना काल में युवा मोर्चा को जो भी कार्य करने की जिम्मेवारी दी गई उसको सच्ची लगन मेहनत से पूरा करने का प्रयास किया। जिसमें मुख्य कार्य प्लाजमा डोनेशन जो लगभग 40 यूनिट रहा।
जिसकी वजह से लगभग 30 जिंदगियां बचाई गई। लगभग एक लाख मास्क वितरित किए गए। हजारों की संख्या में सैनिटाइजर वितरित किए गए। सभी छह विधानसभाओं में लगभग एक हजार यूनिट रक्त इक_ा किया गया जोकि गांव व शहरों में आयोजित रक्तदान शिविरों के माध्यम से किया गया। महामारी के दौरान हो रहे पलायन के दौरान राशन वितरित किया गया। सभी विधानसभाओं के गांव व शहरों में वैक्सीनेशन कैंप आयोजित किए गए।