अंतर्राष्ट्रीय

बुल्गारिया ने रूस के खिलाफ खोला मोर्चा, राजनयिकों को देश से निकाला

सोफिया, 4 जुलाई। यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद कई देशों से रूस के रिश्ते बिगड़ते जा रहे हैं। अब बुल्गारिया ने भी रूस के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए रूसी राजनयिकों को देश से निकालने का फरमान जारी कर दिया है। रूस के 70 राजनयिकों ने दो विशेष विमानों से परिवार सहित बुल्गारिया छोड़ भी दिया है।

बुल्गारिया यूरोपीय यूनियन का हिस्सा होने के साथ नाटो का सदस्य भी है। पहले इसे रूस का करीबी देश माना जाता था। यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद रूस पर तमाम पाबंदियां लगाई गयीं। इसके बाद रूस ने बुल्गारिया की गैस आपूर्ति बंद करने की धमकी दी थी। जिसके बाद बुल्गारिया की ओर से राजधानी सोफिया स्थित रूसी दूतावास के 70 राजनयिकों को अस्वीकार्य व्यक्ति घोषित कर दिया था।

रूसी राजनयिकों के निष्कासन की घोषणा बुल्गारिया के कार्यवाहक प्रधानमंत्री किरिल पेटकोव ने की थी। पेटकोव ने यूक्रेन पर रूस के आक्रमण के बाद मॉस्को के खिलाफ कठोर रुख अख्तियार किया है। पेटकोव ने कहा है कि निष्कासन के बाद बुल्गारिया में रूस के 43 कर्मचारी रह सकेंगे। उन्होंने कहा कि बुल्गारिया के मॉस्को में सिर्फ 12 राजनयिक कर्मचारी हैं। पेटकोव ने यह भी कहा कि जो कोई भी बुल्गारिया के हितों के खिलाफ काम करेगा, उसे उस देश वापस जाने के लिए कहा जाएगा, जहां से वे आए थे।

इस फैसले के बाद रूस के 70 राजनयिक अपने परिवारों के साथ रूस लौट गए हैं। बुल्गारिया की राजधानी सोफिया में हवाई अड्डे पर पत्रकारों से बातचीत में रूसी राजनयिक फ़िलिप वोस्करेन्स्की ने पत्रकारों से कहा कि वह पिछले सप्ताह ‘‘अस्वीकार्य व्यक्ति’’ घोषित किए गए 70 रूसी राजनयिक कर्मचारियों में शामिल हैं और इसीलिए बुल्गारिया छोड़कर अपने देश जा रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker