हरियाणा

राष्ट्रमंडल खेलों में बज रहा हरियाणा के खिलाडिय़ों का डंका : डा. नीना सतपाल राठी

झज्जर भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष एवं नगर पार्षद डा. नीना सतपाल राठी ने कहा, हरियाणा के धाकड़ खिलाड़ी हर मैदान को फतह करने की रखते हैं काबलियत

सिद्धार्थ राव, बहादुरगढ़। बर्मिंघम में चल रहे राष्ट्रमंडल खेलों-2022 में हरियाणा के खिलाडिय़ों का डंका बज रहा है। अपने दमखम व काबलियत पर वे अपने प्रतिद्वंदियों को हराते हुए पदक हासिल कर विदेशी मूल्क की धरती पर अपना तिरंगा झंडा लहरा रहे हैं। हरियाणा के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा व दमखम के बलबूते पदक देश की झोली में डालकर अपने प्रदेश, जिले व गांव का नाम दुनिया में रोशन कर रहे हैं। भारत की ओर से अब तक जीते गए स्वर्ण पदकों में से लगभग आधे तो अकेले हरियाणा के खिलाडिय़ों के नाम ही रहे हैं। यह कहना है झज्जर भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष एवं नगर पार्षद डा. नीना सतपाल राठी का।
    उन्होंने कहा कि विदेशी धरती पर अपने देश के विभिन्न प्रदेशों के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए स्वर्ण, रजत व कांस्य पदक जीत रहे हैं। इंग्लैंड के बर्मिंघम में हो रहे राष्ट्रमंडल खेलों में खासतौर पर हरियाणा की बेटियां व बेटे अपना पूरा दमखम, काबलियत दिखाते हुए प्रतिद्वंदियों को पछाड़ते हुए पदक अपने व अपने देश के नाम कर रहे हैं। हाकी में 16 साल बाद बेटियों ने देश को पदक दिलाया है। खिलाडिय़ों के इस प्रदर्शन से हर कोई बेहद खुश है और पदक जीतकर खिलाडिय़ों के स्वदेश लौटने पर उनका गर्मजोशी के साथ जोरदार स्वागत करने के लिए भी वे उत्साहित नजर आ रहे हैं। डा. नीना सतपाल राठी ने कहा कि खिलाड़ी अपने बुलंद हौसलों व उत्कृष्ट प्रदर्शन से न केवल देश बल्कि विदेशों में भी अपना, अपने गांव, क्षेत्र व प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं। कुश्ती, मुक्केबाजी, हाकी समेत अन्य कई खेल प्रतिस्पर्धाओं में न केवल हरियाणा बल्कि दूसरे राज्यों के खिलाड़ी भी अपना लोहा मनवा रहे है। भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष डा. नीना सतपाल राठी ने कहा झज्जर जिले के खिलाडिय़ों ने अपने शानदार प्रदर्शन के बलबूते गोल्ड मेडल जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि सरकार की खेल नीति का ही परिणाम है कि खिलाड़ी ज्यादा से ज्यादा पदक जीतकर देश का नाम रोशन कर रहे हैं। सरकार भी खिलाडिय़ों को प्रोत्साहित करने में किसी तरह की कोई कसर भी नहीं छोड़ रही। उन्होंने सभी विजेता व प्रतिभागी खिलाडिय़ों के उज्जवल भविष्य की कामना की है। उन्होंने कहा कि हरियाणा के धाकड़ खिलाडिय़ों ने एक बार फिर से साबित कर दिया है कि वह हर मैदान को फतह करने की काबलियत रखते हैं।

(बाक्स-1)

चलाया जा रहा हर घर तिरंगा अभियान

भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष एवं नगर पार्षद डा. नीना सतपाल राठी ने कहा तिरंगा हमारी आन बान व शान का प्रतीक है। राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान हमारे लिए सर्वोपरि है। उन्होंने कहा कि आजादी के 75 वर्ष पूरे होने को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर आजादी अमृत महोत्व के तहत हर घर तिरंगा अभियान चलाया गया है। तिरंगा यात्रा भी निकाली जा रही हैं। इस यात्रा का मकसद देश की आजादी के लिए बलिदान देने वालों को नमन करना है। उधर डा. नीना सतपाल राठी ने देश के उप राष्ट्रपति पद पर जगदीप धनखड़ के चुने जाने पर खुशी जताते हुए उन्हें बधाई भी दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker